UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 3 चुनावी राजनीति (chunavi rajniti) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Civics [नागरिक शास्त्र] Chapter-3 चुनावी राजनीति (chunavi rajniti) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-3: नागरिक शास्त्र लोकतांत्रिक राजनीति-1 खण्ड-2 के अंतर्गत चैप्टर-3 चुनावी राजनीति (Samvidhan Nirman )पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name चुनावी राजनीति (Samvidhan Nirman )
Part 3  Civics [नागरिक शास्त्र ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name लोकतांत्रिक राजनीति-1

चुनावी राजनीति (Samvidhan Nirman )

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

1.मतदानचुनाव में सक्षम मतदाताओं में से वोट डालने वालों का प्रतिशत मतदान कहलाता है।

2.निर्वाचन क्षेत्र एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र, जिसके मतदाता जो एक प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, उसे निर्वाचन क्षेत्र कहते हैं।

3.आचार संहिताचुनाव के समय दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा माने जाने वाले कायदे-कानून तथा दिशा-निर्देश।

4.मतदान केन्द्रों पर कब्जा किसी प्रत्याशी और राजनीतिक दल के समर्थकों अथवा भाड़े के अपराधियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर कब्जा करना, असली मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर आने से रोकना तथा स्वयं अधिकतर वोट डाल देना।

5.चुनावी धांधली चुनाव में अपने वोट बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों और पार्टियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ या फरेब। इसमें कुछ ही लोगों द्वारा काफी सारे लोगों के वोट डाल देना; एक ही व्यक्ति द्वारा अलग-अलग लोगों के नाम पर वोट डालना और मतदान-अधिकारियों को डरा-धमकाकर या रिश्वत देकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में काम करवाना जैसी बातें शामिल हैं।

6.समान अवसर चुनाव में हिस्सा लेने वाली पार्टियाँ और उम्मीदवारों को चुनाव अभियान चलाने और मतदाताओं से वोट माँगने के मामले में मिलने वाले अवसर की समानता।

7.पदधारी वर्तमान में किसी राजनीतिक पद पर आसीन कोई व्यक्ति। प्रायः मतदाताओं के सामने वर्तमान विधायक तथा उसके विपक्ष में खड़े उम्मीदवारों में से किसी एक को मतदान देना पड़ता है।

8.वयस्क मताधिकार किसी देश में वोट देने के अधिकार और उसके लिए निर्धारित आयु को वयस्क मताधिकार कहते हैं। भारत में 18 वर्ष और उससे अधिक के नागरिक को मताधिकार प्राप्त है। पागलों और अपराधियों को मताधिकार से वंचित किया गया है

 

Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 3  बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. चुनाव क्यों होते हैं, इस बारे में इनमें से कौनसा वाक्य ठीक नहीं है?

(क) चुनाव लोगों को सरकार के कामकाज का फैसला करने का अवसर देते हैं।

(ख) लोग चुनाव में अपनी पसन्द के उम्मीदवार का चुनाव करते हैं।

(ग) चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।✓

(घ) लोग चुनाव से अपनी पसन्द की नीतियाँ बना सकते हैं l

  1. भारत के चुनाव लोकतान्त्रिक हैं, यह बताने के लिए इनमें कौनसा वाक्य सही कारण नहीं देता?

(क) भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मतदाता हैं।✓

(ख) भारत में चुनाव आयोग काफी शक्तिशाली है।

(ग) भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता है।

(घ) भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियाँ जनादेश स्वीकार कर लेती हैं।

  1. भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ?

(क) 1947 में

(ख) 1949 में

(ग) 1950 में

(घ) 1952 में✓

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करता है

(क) राष्ट्रपति✓

(ख) प्रधानमंत्री

(ग) गवर्नर

(घ) मंत्रिमंडल

  1. भारत में चुनावों की विशेषता है

(क) गुप्त मतदान

(ख) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

(ग) सीटों का आरक्षण

(घ) उपर्युक्त सभी✓

  1. 2004 के चुनावों के दौरान चुनाव अभियान सम्बन्धी क्रियाकलापों में कितने मतदाताओं ने भाग लिया?

(क) एक-तिहाई मतदाताओं से कम

(ख) एक-तिहाई मतदाताओं से अधिक✓

(ग) दो-तिहाई मतदाताओं से अधिक

(ग) दो-तिहाई मतदाताओं से कम

  1. प्रत्येक संसदीय चुनाव क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि को क्या कहा जाता है?

(क) विधायक

(ख) निर्वाचित मुखिया

(ग) सांसद✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. वह चुनाव प्रणाली जिसमें साधारण मतदाता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, कहलाती है

(क) प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली

(ख) अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली✓

(ग) सीमित मत प्रणाली

(घ) सूची प्रणाली

  1. भारत में मतदान के लिए न्यूनतम आयु निश्चित की गई है

(क) 22 वर्ष

(ख) 26 वर्ष

(ग) 21 वर्ष

(घ) 18 वर्ष✓

  1. भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त को कौन नियुक्त करता है?

(क) सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश

(ख) लोकसभा का अध्यक्ष

(ग) भारत का प्रधानमन्त्री

(घ) भारत का राष्ट्रपति✓

  1. .पी.आई.सी. का अर्थ है

(क) चुनाव फोटो पहचान आयोग

(ख) प्राथमिक फोटो पहचान कार्ड

(ग) चुनाव फोटो पहचान पत्र✓

(घ) चुनाव फोटो व्यक्तिगत कार्ड

  1. सन् 1971 के लोकसभा चुनाव में किस दल नेगरीबी हटाओका नारा दिया था?

(क) वाम मोर्चे ने

(ख) तेलुगु देशम पार्टी

(ग) जनता दल

(घ) कांग्रेस✓

  1. चुनावों की कौनसी चीजलोकतान्त्रिक बनाती है?

(क) चुनने का अधिकार

(ख) चुनाव की आजादी

(ग) स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव

(घ) उपर्युक्त सभी✓

  1. किसे वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा सकता है?

(क) महिलाओं को

(ख) निजी कम्पनियों में काम करने वाले लोगों को

(ग) अपराधियों तथा दिमागी असन्तुलन वाले लोगों को✓

(घ) वयस्क छात्रों को

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 2 संविधान निर्माण (Samvidhan Nirman ) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top