UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 2 Is Matter Around Us Pure ( क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 1 द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार – Chapter-2 Is Matter Around Us Pure ( क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई 1  द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार  के अंतर्गत चैप्टर 2 (क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Is Matter Around Us Pure

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

प्रश्न 1. विलयन क्या है? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तरदो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है। उदाहरण : नींबू जल, सोडा जल आदि विलयन के उदाहरण हैं।

प्रश्न 2. जलीय विलयन क्या है ?

उत्तरविलेय का जल में विलयन, जलीय विलयन कहलाता है।

प्रश्न 3. संतृप्त विलयन की परिभाषा दीजिए।

उत्तरवह विलयन जिसमें किसी ताप पर विलेय की अधिकतम मांत्रा घुली हो संतृप्त विलयन कहलाता है।

प्रश्न 4. विलयन की सान्द्रता से क्या अभिप्राय है?

उत्तरविलेय की मात्रा जो विलायक या विलयन की इकाई मात्रा या इकाई आयतन में घुली होती है, विलयन की सान्द्रता कहलाती है। विलयन के एक लीटर में उपस्थित विलेय की ग्राम में मात्रा, विलयन की सान्द्रता कहलाती है।

प्रश्न 5. किस कारक पर आधारित कोई विलयन तनु, सान्द्र अथवा संतृप्त कहलाता है ?

उत्तरउसमें उपस्थित विलेय की मात्रा पर आधारित कोई विलयन तनु, सान्द्र अथवा संतृप्त कहलाता है।

प्रश्न 6. निम्न में से समांगी मिश्रण बताइए

लकड़ी, चीनी का जलीय घोल, मिट्टी मिला जल।

उत्तरचीनी का जलीय घोल।

प्रश्न 7. चीनी के संतृप्त विलयन का ताप 5°C बढ़ाने पर क्या होगा ?

उत्तरचीनी के संतृप्त विलयन का ताप 5°C बढ़ाने पर विलयन असंतृप्त हो जायेगा।

प्रश्न 8. दो अघुलनशील द्रवों को आप किस तकनीक से पृथक करेंगे?

उत्तरदो अघुलनशील द्रवों को पृथक्करण कीप द्वारा पृथक करेंगे।

प्रश्न 9. किसी कोलॉइडी विलयन में उसके कणों का आकार क्या होगा ?

उत्तरकोलॉइडी विलयन में कणों का आकार 10-7 cm तथा 10-5 cm के बीच होता है।

प्रश्न 10. प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए– (i) ऐरोसोल, (ii) इमल्शन।

उत्तर– (i) ऐरोसोलकोहरा, बादल। (ii) इमल्शनदूध, फेस क्रीम ।

प्रश्न 11. लोहे की पिनें लकड़ी के बुरादे में मिल गयी हैं, इन्हें कैसे अलग करेंगे?

उत्तरबुरादे में मिली लोहे की पिनों को चुम्बक द्वारा अलग करेंगे।

प्रश्न 12. वायु के विभिन्न घटक किस प्रक्रम द्वारा अलग किये जाते हैं?

उत्तरवायु के विभिन्न घटक प्रभाजी आसवन विधि द्वारा अलग किये जाते हैं।

प्रश्न 13. तन्यता क्या है ?

उत्तरधातुएँ खींचने पर तार में बदल जाती हैं, इसे तन्यता कहते हैं।

प्रश्न 14. टिण्डल प्रभाव क्या है ?

उत्तरद्रव या गैस में निलम्बित पदार्थ के कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन टिण्डल प्रभाव कहलाता है।

प्रश्न 15. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाने वाली धातु का नाम लिखिए।

उत्तरकमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पायी जाने वाली धातु पारा है।

प्रश्न 16. विषमांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तरलकड़ी, जल में रेत।

प्रश्न 17. वायु की घटक गैसों (नाइट्रोजन, ऑक्सीजन तथा ऑर्गन) को उनके क्वथनांकों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

उत्तरऑक्सीजन (-183°C) < ऑर्गन (-183°C) < नाइट्रोजन (-196°C)

प्रश्न 18. भौतिक परिवर्तन से क्या तात्पर्य है?

उत्तरवह परिवर्तन जिसमें पदार्थ की अवस्थाओं का अंतः रूपांतरण तो होता है, परंतु पदार्थ के संघटन तथा रासायनिक प्रकृति में कोई परिवर्तन नहीं होता, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

प्रश्न 19. रासायनिक परिवर्तन क्या होता है?

उत्तरवे परिवर्तन जिनमें एक या अधिक पदार्थ किसी अन्य पदार्थ में परिवर्तित हो जाते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं, जैसे-लोहे पर जंग लगना।

error: Copyright Content !!
Scroll to Top