UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 3 Atoms and Molecules ( परमाणु एवं अणु ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 1 द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार – Chapter-3 Atoms and Molecules ( परमाणु एवं अणु ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई 1  द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार  के अंतर्गत चैप्टर3 (परमाणु एवं अणु) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Atoms and Molecules

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

प्रश्न 1. रासायनिक संयोजन के नियमों को सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया ?

उत्तरएन्टोनी एल. लेवोशिए एवं जोसेफ एल. प्राठस्ट ने प्रतिपादित किया था।

प्रश्न 2. 2H तथा H₂ में क्या अन्तर है?

उत्तर2H, हाइड्रोजन के 2 परमाणु प्रदर्शित करती है तथा H₂ हाइड्रोजन का एक अणु प्रदर्शित करती है।

प्रश्न 3. एक amu या ‘u’ क्या है ?

उत्तर–  कार्बन (C-12) का 1/12 वाँ द्रव्यमान amu या (unified mass) कहलाता है।

प्रश्न 4. किस भारतीय दार्शनिक ने पदार्थ के अविभाज्य कण कोपरमाणुकहा ?

उत्तरमहर्षि कणाद ने।

प्रश्न 5. द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या है ?

उत्तरकिसी भी अभिक्रिया में, अभिकारकों और उत्पादों के द्रव्यमानों का योग अपरिवर्तनीय रहता है। यह द्रव्यमान संरक्षण का नियम है।

प्रश्न 6. किसी पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान क्या है?

उत्तरकिसी पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान उसके सभी संघटक परमाणुओं के द्रव्यमान का योग होता है।

प्रश्न 7. ‘सूत्र इकाई द्रव्यमानक्या है ?

उत्तरकिसी पदार्थ का ‘सूत्र इकाई द्रव्यमान’ उसके सभी संघटक परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों का योग होता है।

प्रश्न 8. एक आयन क्या है ?

उत्तरएक परमाणु या परमाणुओं का समूह, जो आवेशित हो, आयन कहलाता है।

प्रश्न 9. Na तथा Na+ में क्या अन्तर है ?

उत्तरNa सोडियम का परमाणु तथा Na+ सोडियम का आयन है।

प्रश्न 10. He तथा P4 की परमाणुकता क्या है ?

उत्तरHe की परमाणुकता 1 तथा P4 की परमाणुकता 4 है।

प्रश्न 11. 1 nm को मीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर1 nm = 10-9 m

प्रश्न 12. अमोनियम क्लोराइड का सूत्र लिखिए।

उत्तरअमोनियम क्लोराइड का सूत्र NH4CI है।

प्रश्न 13. संयोजकता से क्या समझते हो ?

उत्तरकिसी परमाणु या मूलक की संयोजन क्षमता को संयोजकता कहते हैं।

प्रश्न 14. प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए– (i) त्रिपरमाणुक अणु (ii) बहुपरमाणुक अणु

उत्तर(i) O3 (ii) S8

प्रश्न 15. हाइड्रोजन गैस के 1 mol में कितने H₂O अणु होते हैं ?

उत्तरहाइड्रोजन गैस के 1 mol में 6.022 × 1023 H₂O अणु होते हैं।

प्रश्न 16. निम्नलिखित यौगिकों के रासायनिक सूत्र लिखिए– (i) सल्फ्यूरिक अम्ल (ii) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड

उत्तर(i) H2SO4

(ii) Ca(OH)2

प्रश्न 17. A2+ तथा Y के संयोग से बने यौगिक का सूत्र लिखिए।

 उत्तरAY2.

प्रश्न 18. निम्नलिखित द्वारा उत्पन्न यौगिकों का सूत्र और नाम लिखिए

(i) Fe3+ और SO42-

(ii) NH4+ और CO32-

उत्तर(i) Fe2 (SO4)3 आयन (III) सल्फेट

(ii) (NH4)2 CO3 अमोनियम कार्बोनेट ।

प्रश्न 19. निम्नलिखित प्रतीकों के तत्त्वों के नाम लिखिए

He, K, Fe, Cl, Ag, C, Cu

उत्तरक्रमशः हीलियम, पोटैशियम, आयरन (लोहा), क्लोरीन, सिल्वर (चाँदी), कार्बन, कॉपर (ताँबा)

प्रश्न 20. निम्नलिखित आयनों की संयोजकताएँ लिखिए

      CI-, Ba2+ , CO32-  SO32-

उत्तरक्रमशः 1, 2, -2, -2

प्रश्न 21. निम्नलिखित सूत्रों की सहायता से दिये गये आयनों की संयोजकताएँ उपयुक्त चिन्ह (+ या -) के साथ लिखिए

अणुसूत्र                आयन

HBr                    Br-

H2SO3               SO3

H2S                    S–

H3PO                PO—

NH4Cl4            NH4+4

उत्तर- अणुसूत्र          आयन           संयोजकता

HBr               Br                 -1

H₂SO3          SO3               -2

H2S               S–                 -2

H3PO4          PO—             -3

NH4CL         NH4+4          +1

(आयन की संयोजकता = – (हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या, जिससे एक आयन संयुक्त है)

[NH4CI] में CI- आयन की संयोजकता 1 है, अतः NH+4 की संयोजकता +1 होगी।

प्रश्न 22. एक धातु (M) की संयोजकता 2 है। इस धातु के ऑक्साइड, क्लोराइड तथा नाइट्रेट के सूत्र लिखिए।

उत्तरऑक्सीजन की संयोजकता = 2,अतः सूत्र MO

क्लोराइड (Cl-) की संयोजकता = 1, अतः सूत्र MC12

नाइट्रेट (NO-3) की संयोजकता = 1, अतः सूत्र M(NO3)2

प्रश्न 23. निम्नलिखित की आधुनिक परिभाषाएँ लिखिए– (i) परमाणु (ii) अणु (iii) समस्थानिक (iv) समभारी (v) तत्त्व

उत्तर– (i) परमाणुकिसी तत्त्व का ऐसा सूक्ष्मतम कण जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परन्तु स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता, उस तत्त्व का परमाणु कहलाता है।

(ii) अणुकिसी पदार्थ (तत्त्व अथवा यौगिक) का वह सूक्ष्मतम कण जो स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता तथा जिसका रासायनिक संघटन पदार्थ के रासायनिक संघटन के समान होता है, उस पदार्थ का अणु कहलाता है।

(iii) समस्थानिककिसी एक तत्त्व के भिन्न-भिन्न द्रव्यमान परन्तु समान परमाणु-क्रमांक के परमाणुओं को समस्थानिक कहते है।

(iv) समभारीभिन्न तत्त्वों के समान द्रव्यमान परन्तु भिन्न परमाणु- क्रमांक के परमाणुओं को समभारी कहते है।

(v) तत्त्वद्रव्य की उस अवस्था को तत्त्व कहते हैं, जिसमें सभी परमाणुओं का परमाणु क्रमांक समान होता है।

प्रश्न 24. तत्त्वों के एकपरमाणुक, द्विपरमाणुक तथा त्रिपरमाणुक अणुओं के एकएक उदाहरण लिखिए।

उत्तरएकपरमाणुक हीलियम (He), सोडियम (Na), ऑर्गन (Ar) आदि।

द्विपरमाणुकहाइड्रोजन (H₂), नाइट्रोजन (N₂), ऑक्सीजन (02) आदि।

त्रिपरमाणुकओजोन (03)

प्रश्न 25. हीलियम को निष्क्रिय तत्त्व क्यों कहते हैं?

उत्तरहीलियम किसी अन्य तत्त्व से कोई रासायनिक संयोग नहीं करता है।

प्रश्न 26. यौगिक परमाणु तथा अणु में क्या अन्तर है?

उत्तरदो या दो से अधिक परमाणुओं के संयोग से बने किसी पदार्थ के सूक्ष्मतम कण को डाल्टन ने यौगिक-परमाणु का नाम दिया। इसी को आवोगाद्रो ने अणु का नाम दिया।

प्रश्न 27. कार्बन का परमाणु द्रव्यमान 12 तथा ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान 16 है। ज्ञात कीजिए– (i) CO₂ का अणु द्रव्यमान, (ii) 1.5 mol कार्बन डाइऑक्साइड का ग्राम में द्रव्यमान

उत्तर(i) CO₂ का अणु द्रव्यमान = (1×12) + (2 x 16) = 44 g

(ii) 1.5 mol CO, का द्रव्यमान = 1.5 x 44 g = 66 g 2

प्रश्न 28. किसी धातु के क्लोराइड के सूत्र से धातु की संयोजकता कैसे ज्ञात होती हैं?

उत्तरयदि धातु M के क्लोराइड का सूत्र M.Clx हो तो M की संयोजकता = x.

प्रश्न 29. भार का मात्रक न्यूटन है। परमाणु भार का मात्रक न्यूटन क्यों नहीं है?

उत्तरन्यूटन बल का मात्रक है (भार वस्तु का गुरुत्त्व बल) परन्तु परमाणु-भार दो द्रव्यमानों का अनुपात है, (बल नहीं)-अतः इसका मात्रक न्यूटन नहीं है।

प्रश्न 30. किसी तत्त्व के परमाणु द्रव्यमान से, (i) परमाणु के द्रव्यमान का तथा (ii) द्रव्यमान संख्या का क्या सम्बन्ध है?

उत्तर(i) परमाणु के द्रव्यमान= परमाणु द्रव्यमान × lamu

= परमाणु द्रव्यमान × 1.662 × 10-27 kg

(ii) द्रव्यमान संख्या = निकटतम पूर्णांक में व्यक्त परमाणु द्रव्यमान

प्रश्न 31. किसी गैस के ‘1 mol’ का मानक दाब ताप पर आयतन कितना होता है?

उत्तर22.4 L अथवा 22400 cm³ अथवा 0.0224 m³

error: Copyright Content !!
Scroll to Top