Hindi Paryayvachi shabd – Paryayvachi shabd – MCQ- Objective Questions With Answer PDF Notes पर्यायवाची शब्द – UP TGT/PGT,GIC,NET/ JRF, Assistent Professor UPPSC JPPSC

Hindi Paryayvachi shabd – Paryayvachi shabd  MCQ – Objective Questions With Answer PDF Notes  हिंदी पर्यायवाची शब्द , हिंदी (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) पर्यायवाची शब्द बहुविकल्पीय प्रश्न.

Hindi Paryayvachi shabd Paryayvachi shabd – MCQ- Objective Questions With Answer PDF Notes पर्यायवाची शब्द बहुविकल्पीय प्रश्न- UP TGT/PGT,GIC,NET/ JRF, Assistent Professor UPPSC JPPSC- यूपी टीजीटी पीजीटी हिंदी सिलेबस | UP TGT PGT Hindi Syllabus · हिन्दी साहित्य.[हिन्दी] पर्यायवाची शब्द MCQ [Free Hindi PDF]. पर्यायवाची शब्द  MCQ Quiz in हिन्दी EMRS TGT EMRS PGT SSC MTS & Havaldar Bihar Secondary Teacher Bihar TGT PGT. 

Hindi Vyakran

पर्यायवाची शब्द  बहुविकल्पीय प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

पर्यायवाची शब्द

  1. निम्न में कौन-सा ‘हवा’ का पर्यायवाची नहीं है?

(क) अनिल

(ख) अनल✓

(ग) मारुत

(घ) पवन

  1. इनमें से ‘बादल’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

(क) जलद

(ख) जलधि✓

(ग) मेघ

(घ) वारिद

  1. महाश्वेता’ किसका पर्यायवाची है?

(क) लक्ष्मी

(ख) सरस्वती✓

(ग) पार्वती

(घ) सीता

  1. निम्नलिखित में ‘घोड़ा’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

(क) अश्व

(ख) घोटक

(ग) सैन्धव

(घ) यातुधान✓

  1. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘गंगा’ का पर्यायवाची नहीं है?

(क) जाह्नवी

(ख) देवापगा

(ग) सुरसरिता

(घ) सरिता✓

  1. सूची-1 का मिलान सूची-II से कीजिए और दिए गए कूटों में से सही कूट का चयन कीजिए-

सूची-I (शब्द)                                       सूची-II (अर्थ)

(अ) जलज                                           (i) बादल

(ब) जलद                                             (ii) कमल

(स) जलधि                                          (iii) समुद्र

कूट :      अ                            ब                             स

(क)         (i)                          (ii)                         (iii)

(ख)        (ii)                          (i)                          (iii) ✓

(ग)         (iii)                         (ii)                          (i)

(घ)         (iv)                         (iii)                         (i)

  1. द्विज’ शब्द का अर्थ है-

(क) ब्राह्मण

(ख) दाँत

(ग) पक्षी

(घ) इनमें से सभी✓

  1. निम्नलिखित में से पर्यायवाची नहीं है? कौन-सा शब्द ‘सूर्य’ का

(क) दिनकर

(ख) भास्वर✓

(ग) दिवाकर

(घ) अंशुमाली

  1. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है।

(क) अरविन्द

(ख) शतदल

(ग) सरसिज

(घ) अमिय✓

  1. अतिथि’ का पर्यायवाची है-

(क) अमृतफल

(ख) उन्नयन

(ग) आगन्तुक✓

(घ) आजन्म

  1. इनमें से किस शब्द के पर्यायवाची गलत हैं?

(क) कमल- जलज, पंकज, सरोज

(ख) पुष्प- कुसुम, फूल, सुमन

(ग) सरस्वती- गिरा, भारती, वाणी

(घ) सूर्य- दिवस, याम, वासर✓

  1. गंगा’ का एक नाम है-

(क) हंससुता

(ख) सुरसर

(ग) विष्णुपदी✓

(घ) धेनूमती

  1. कामदेव’ का पर्यावाची शब्द है-

(क) सरोज

(ख) उरोज

(ग) मनोज✓

(घ) पाथोज

प्रश्न सं. 14-18 के लिए निर्देश इन प्रश्नों में प्रत्येक में चार शब्द दिए गए हैं, जिसमें तीन शब्दों के एक ही अर्थ हैं। एक शब्द अन्य तीनों की श्रेणी से अलग है वही भिन्न शब्द आपका उत्तर है।

  1. (क) अम्बर

(ख) वस्त्र

(ग) आकाश

(घ) किरण✓

  1. (क) मधु

(ख) दूध✓

(ग) शहद

(घ) शराब

16.(क) इन्द्र

(ख) सिंह

(ग) ब्राह्मण✓

(घ) सूर्य

  1. (क) सजा✓

(ख) शक्ति

(ग) बल

(घ) सेना

18.(क) तात

(ख) जनक

(क) पिता

(घ) मोती✓

  1. चन्द्रमा’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित विकल्पों में कौन-सा नहीं है?

(क) शशांक

(ख) निशानाथ

(ग) निशाकर

(घ) दिनकर✓

प्रश्न 20-26 के लिए निर्देश-निम्न प्रश्नों में प्रत्येक में सर्वाधिक उपयुक्त युग्म को चुनिए, जो प्रश्न में दिए गए शब्द का पर्यायवाची हो-

  1. अम्बुज

(क) कमल, शंख✓

(ख) कमला, ब्रह्मा

(ग) बज्र, बेंत

(घ) मीन, जलकुंभी

  1. खल

(क) विश्वासघाती, निर्लज्ज

(ख) नीच, दुर्जन✓

(ग) दुष्ट, धोखेबाज

(घ) खली, खरल

  1. तृण

(क) तुच्छ, अल्प

(ख) घास, पत्ता

(ग) तिनका, घास✓

(घ) लता, द्रुम

  1. क्षुद्र

(क) कंजूस, कृपण

(खं) निर्धन, दरिद्र

(ग) अल्प, मामूली

(घ) नीच, अधम✓

  1. उग्र

(क) तीव्र, रौद्र

(ख) प्रचण्ड, क्रोधी✓

(ग) उत्कट, घोर

(घ) शिव, सूर्य

  1. बटोही

(क) बटमार, एकाकी

(ख) असहाय, दुर्गम

(ग) पथिक, राहगीर✓

(घ) पाथेय, मेघ

  1. विरद

(क) यश, ख्याति✓

(ख) बीज, मूल

(ग) वृक्ष, पौधा

(घ) विरही, वियोगी

  1. धरती’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है-

(क) धरा

(ख) धरणी

(ग) अचला

(घ) रजनी✓

  1. सोना का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है-

(क) प्रवाल✓

(ग) हेम

(ख) कनक

(घ) हिरण्य

प्रश्न सं. 29-33 के लिए निर्देश- प्रत्येक शब्द के लिए उसके नीचे दिए गए विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द छाँटिए-

  1. महादेव

(क) चन्द्रशेखर✓

(ख) विशिख

(ग) नरेश

(घ) विधाता

  1. ब्रह्मा

(क) स्वयम्भू✓

(ख) गोविन्द

(ग) हिरण्य

(घ) दामोदर

  1. सूर्य

(क) अंशुमाली✓

(ख) सिन्धु

(ग) उदधि

(घ) राकेश

  1. समुद्र

(क) जलद

(ख) पयोधि✓

(ग) सैन्धव

(घ) पयोज

  1. गधा

(क) तुरंग

(ख) सैन्धव

(ग) पतंग

(घ) धूसर✓

  1. बाण’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) हय

(ख) उर्वी

(ग) अचि

(घ) आशुग✓

  1. काँच’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) शीशा✓

(ख) सीसा

(ग) शिपा

(घ) शिसा

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है?

(क) सरोज

(ख) जलद✓

(ग) पंकज

(घ) जलजात

  1. आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है

(क) गगन

(ख) नभ

(ग) अम्बर

(घ) अवनि✓

  1. मोर’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) कलापी✓

(ख) विशिख

(ग) तड़ित

(घ) विचक्षण

  1. शिव’ का कौन-सा अर्थ नहीं है?

(क) महादेव

(ख) पशुपति

(ग) चक्रपाणि✓

(घ) शंकर

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘हंस’ का पर्यायवाची है?

(क) कुरंग

(ख) भुजंग

(ग) मराल✓

(घ) पंचवाण

  1. प्लवग’ शब्द का अर्थ है-

(क) बन्दर✓

(ख) मेढ़क

(ग) पक्षी

(घ) पानी

  1. खेचर’ शब्द का पर्यायवाची शब्द होगा।

(क) आकाश में चलने वाला

(ख) पक्षी

(ग) ग्रह

(घ) इनमें से स ✓

  1. शत्रु’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) सहचर

(ख) अरि✓

(ग) मनुज

(घ) सखा

  1. स्तन्य’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) खीर

(ख) पानी

(ग) पेय

(घ) दूध✓

  1. पिशुन’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) पिशाच

(ख) चुगलखोर✓

(ग) पसीना

(घ) बेईमान

  1. जाह्नवी’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) संसार

(ख) जानने वाली

(ग) सुरसरि✓

(घ) जहन्नुम

  1. सेना’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) अनीक✓

(ख) सैनिक

(ग) अरि

(घ) अतनु

  1. विनायक’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) सुर

(ख) पुत्र

(ग) शत्रु

(घ) गणेश✓

  1. सारंग’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) नमक

(ख) सर्प

(ग) मोर✓

(घ) दानव

  1. कल्पवृक्ष’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

(क) देवद्रुम

(ख) पारिजात

(ग) आसव✓

(घ) मन्दार

  1. कुसुमेषु’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) कबूतर

(ख) काला

(ग) कामदेव✓

(घ) आकाश

  1. इन्द्र’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) बाजीगर

(ख) नृप

(ग) मधवा✓

(घ) विनायक

  1. बन्दर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

(क) कपि

(ख) मर्कट

(ग) हरि

(घ) मधुरिपु✓

  1. अद्रि’ शब्द का अर्थ है-

(क) दुःख

(ख) गीला

(ग) व्यर्थ

(घ) पर्वत✓

  1. निम्नलिखित में अर्थ की दृष्टि से सही शब्द-युग्म कौन है?

(क) जातवेद-लोहा

(ख) जातरूप-चाँदी✓

(ग) परभूत-कौआ

(घ) ताम्रचूड़-मुर्गा

  1. तरकश’ का पर्यायवाची शब्द है-

(क) तीर

(ख) धनुष

(ग) प्रतिंचा

(घ) निषंग✓

  1. स्त्री’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

(क) तरुणी

(ख) प्रमदा

(ग) ललाम✓

(घ) ललना

  1. धूसरकिसका पर्याय है?

(क) अश्व

(ख) मेघ

(ग) गदर्भ✓

(घ) अजा

  1. चामुंडापर्यायवाची है-

(क) बादल का

(ख) दुर्गा का✓

(ग) कल्पवृक्ष का

(घ) चपला का

  1. असिका पर्यायवाची है-

(क) तीर

(ख) कोदण्ड

(ग) घट

(घ) तलवार✓

  1. सविताका पर्यायवाची है-

(क) सूर्य✓

(ख) नदी

(ग) स्त्री

(घ) पत्नी

  1. मछलीका पर्यायवाची है-

(क) शफ़री✓

(ख) जलज

(ग) मेष

(घ) पंकज

  1. अतनुका पर्यायवाची है-

(क) ईश्वर

(ख) कामदेव✓

(ग) कृष्ण

(घ) बसन्त

  1. सौदमिनीका पर्यायवाची है-

(क) भय

(ख) माता

(ग) लक्ष्मी

(घ) बिजली✓

  1. अवधूतका पर्यायवाची है-

(क) दूत

(ख) दास

(ग) मुनि✓

(घ) क्रीत

66-89 के लिए निर्देश निम्नलिखित में से कौन सा शब्द दिए गए शब्द का पर्यायवाची नहीं है?

  1. पत्नी

(क) भार्या

(ख) दारा

(ग) अर्कजा✓

(घ) वधू

  1. शंकर

(क) त्रिलोचन

(ख) मुकुन्द✓

(ग) चन्द्रशेखर

(घ) कामारि

  1. नारी

(क) औरत

(ख) वामा

(ग) सुता✓

(घ) अबला

  1. कपीश्वर

(क) हनुमान

(ख) केशव✓

(ग) अंजनिपुत्र

(घ) पवनपुत्र

  1. मरीचि

(क) मारीच✓

(ख) रश्मि

(ग) अंशु

(घ) कर

  1. इन्द्र

(क) वासव

(ख) सुरेश

(ग) लम्बोदर✓

(घ) पुरन्दर

  1. अग्नि

(क) पावक

(ख) अनिल✓

(ग) अनल

(घ) हुताशन

  1. लक्ष्मी

(क) रमा

(ख) क्षणप्रभा✓

(ग) कमला

(घ) इन्दिरा

  1. हवा

(क) सलिल✓

(ख) वायु

(ग) अनिल

(घ) समीर

  1. आँख

(क) चक्षु

(ख) लोचन

(ग) अक्षि

(घ) दृष्टि✓

  1. पृथ्वी

(क) द्यौ✓

(ख) मेदिनी

(ग) उर्वी

(घ) वसुन्धरा

  1. कलाधर

(क) सुधांशु

(ख) कलाकार✓

(ग) चन्द्रमा

(घ) निशापति

  1. हाथी

(क) कुंजर

(ख) तरणि✓

(ग) द्विरद

(घ) सिंधुर

  1. कान्ता

(क) रमणी

(ख) कामिनी

(ग) वनिता

(घ) देवी✓

  1. स्वर्ग

(क) नाक

(ख) ब्रह्माण्ड✓

(ग) देवलोक

(घ) द्यौ

  1. पहाड़

(क) पर्वत

(ख) नग

(ग) शैवाल✓

(घ) भूधर

  1. तीर

(क) तार✓

(ख) बाण

(ग) शर

(घ) नाराच

  1. रक्त

(क) खून

(ख) कासरि✓

(ग) रुधिर

(घ) शोणित

  1. किरण

(क) अंशु

(ख) प्रकाश✓

(ग) रश्मि

(घ) मयूख

  1. रात्रि

(क) रजनी

(ख) शर्वरी

(ग) निशा

(घ) अज✓

  1. अमृत

(क) अमिय

(ख) सुधा

(ग) पीयूष

(घ) रसाल✓

  1. फूल

(क) सुमन

(ख) पुष्प

(ग) कुसुम

(घ) तनुजा✓

  1. आकाश

(क) व्योम

(ख) अम्बक✓

(ग) नभ

(घ) अनन्त

  1. पुत्री

(क) तनया

(ख) दुहिता

(ग) दारा✓

(घ) नंदिनी

प्रत्येक प्रश्न (90-138) में दिए गए शब्द के लिए उसके नीचे दिए गए विकल्पों में से पर्यायवाची शब्द छाँटिए।

  1. तरणि

(क) सूर्य✓

(ख) युवती

(ग) नाव

(घ) नदी

  1. दिनकर

(क) निशाचर

(ख) प्रभाकर✓

(ग) सुधाकर

(घ) विभाकर

  1. कानन

(ग) मधुकर

(ख) पुष्प

(ग) विहिप

(घ) वन✓

  1. पावक

(क) अंगारा

(ख) लपट

(ग) हुताशन✓

(घ) ज्वाला

  1. पार्थ

(क) अर्जुन✓

(ख) पर्वत

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) युधिष्ठिर

  1. मछली

(क) झष✓

(ख) तडित

(ग) वारिद

(घ) मेघ

  1. कृष्ण

(क) जनार्दन✓

(ख) सुधाकर

(ग) पार्थ

(घ) दिवाकर

  1. मोर

(क) अंबा

(ख) शिखी✓

(ग) सारथी

(घ) भेक

  1. यमुना

(क) कालिन्दी✓

(ख) उदधि

(ग) तरणि

(घ) रत्नाकर

  1. रिपु

(क) सुर

(ख) पुत्र

(ग) शत्रु

(घ) गणेश✓

  1. अपर्णा

(क) पार्वती✓

(ख) इन्द्राणी

(ग) लक्ष्मी

(घ) सरस्वती

 

प्रश्न संख्या 1 से 100 तक  प्रश्न संख्या 101 से 140 तक 
error: Copyright Content !!
Scroll to Top