UP Board and NCERT Solution of Class 10 Science Chapter- 10 The human eye and the colourful world ( मानव नेत्र तथा रंगबिरगा संसार) NCERT Important Question Answer

UP Board and NCERT Solution of Class 10 Science

[विज्ञान] ईकाई 3  प्राकृतिक घटनाएँ ( संवृत्तियां) Chapter- 10 The human eye and the colourful world ( मानव नेत्र तथा रंगबिरगा संसार) NCERT Question Answer

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 10वीं विज्ञान ईकाई 3  प्राकृतिक घटनाएँ ( संवृत्तियां) (Natural phenomena (phenomena)   के अंतर्गत चैप्टर 10 The human eye and the colourful world ( मानव नेत्र तथा रंगबिरगा संसार) पाठ के NCERT  के कुछ महत्वपूर्ण  प्रश्न  उत्तर सहित प्रदान किया जा रहे हैं । UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

मानव नेत्र, प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन, दृष्टि दोष, प्रकाश का प्रकीर्णन

Class  10th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  The human Eye and the Colourful world

NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?

उत्तर नेत्र की वह क्षमता जिसके कारण वह बिभिन्न दूरियों पर स्थित वस्तुओं के प्रतिबिम्ब रेटिना पर बना सकती है, उसकी समंजन क्षमता कहलाती है।

प्रश्न 2. निकट दृष्टिदोष का कोई व्यक्ति 1.2 m से अधिक दूरी पर रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख सकता। इस दोष को दूर करने के लिए प्रयुक्त संशोधक लेंस किस प्रकार का होना चाहिए?

उत्तरयह निकट दृष्टिदोष है, जिसे दूर करने के लिए उचित क्षमता का अवतल लेंस लेना चाहिए।

प्रश्न 3. मानव नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिन्दु तथा निकट बिन्दु नेत्र से कितनी दूरी पर होते हैं?

उत्तर मानव नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिन्दु अनन्त पर तथा निकट बिन्दु नेत्र से 25 cm की दूरी पर होता है, जिसे सुस्पष्ट दर्शन की न्यूनतम (या अल्पतम) दूरी भी कहते हैं।

प्रश्न 4. अंतिम पंक्ति में बैठे किसी विद्यार्थी को श्यामपट्ट पढ़ने में कठिनाई होती है। यह विद्यार्थी किस दृष्टिदोष से पीड़ित है? इसे किस प्रकार संशोधित किया जा सकता है?

उत्तरयह विद्यार्थी निकट-दृष्टिदोष से पीड़ित है। इसे उचित क्षमता के अवतल लेंस द्वारा संशोधित किया जा सकता है।

अध्याय के कुछ महत्वपूर्ण  अभ्यास प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1. मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। ऐसा हो पाने का करण है

(a) जरादूरदृष्टिता

(b) समंजन

(c) निकटदृष्टि

(d) दीर्घदृष्टि

उत्तर(b) समंजन ।

प्रश्न 2. मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं वह है

(a) कॉर्निया

(b) परितारिका

(c) पुतली

(d) दृष्टिपटल

उत्तर– (d) दृष्टिपटल ।

प्रश्न 3. सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी होती है, लगभग

(a) 25 m

(b) 2.5 cm

(c) 25 cm

(d) 2.5 m

उत्तर(c) 25 cm.

प्रश्न 4. अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किया जाता है

(a) पुतली द्वारा

(b) दृष्टिपटल द्वारा

(c) पक्ष्माभी द्वारा

(d) परितारिका द्वारा

उत्तर(c) पक्ष्माभी द्वारा।

प्रश्न 5. किसी व्यक्ति को अपनी दूर की दृष्टि को संशोधित करने के लिए -5.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। अपनी निकट की दृष्टि को संशोधित करने के लिए उसे +1.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की फोकस दूरी क्या होगी– (i) दूर की दृष्टि के लिए (ii) निकट की दृष्टि के लिए।

हल-(i) दूर की दृष्टि के लिए

फोकस दूरी = 1/क्षमता =-1/5.5m = -18.2 cm

(ii) निकट की दृष्टि के लिए

फोकस दूरी = 1/क्षमता =+ 1/1.5 m =+66.7 cm

उत्तर(i) 18.2 cm (ii) 66.7 cm

प्रश्न 6. किसी निकटदृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर विर नेत्र के सामने 80 cm दूरी पर है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी ?

उत्तर व्यक्ति को दोष संशोधित करने के लिए अवतल लेंस चाहिए। लेंस की क्षमता,

P= -1/दूर बिन्दु =-1/80/100 =-100/80

P=-1.25 D

प्रश्न 7. चित्र बनाकर दर्शाइए कि दीर्घ दृष्टिदोष कैसे संशोधित किया जाता है? एक दीर्घदृष्टि दोषयुक्त नेत्र का निकट बिन्दु 1 m है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की क्षमता क्या होगी ? यह मान लीजिए कि सामान्य नेत्र का निकट बिन्दु 25 cm है।

उत्तर

प्रश्न 8. सामान्य नेत्र 25 cm से निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट क्यों नहीं देख पाते ?

उत्तर25 cm से कम दूरी पर रखी हुई वस्तु से आने वाली प्रकाश की किरणों को दृष्टिपटल पर फोकस करने के लिए मानव नेत्र की क्षमता में जितनी वृद्धि होनी चाहिए उतना नहीं हो पाता है, क्योंकि मानव नेत्र की फोकस दूरी 25 cm से कम नहीं हो सकती है। इसलिए उस वस्तु का प्रतिबिम्ब दिखाई नहीं देता है।

प्रश्न 9. जब हम नेत्र से किसी वस्तु की दूरी को बढ़ा देते हैं, तो नेत्र में प्रतिबिम्बदूरी का क्या होता है?

उत्तर प्रतिबिम्ब दूरी स्थिर रहती है क्योंकि मानव नेत्र के लेंस की फोकस दूरी इस प्रकार से समायोजित होती है कि प्रतिबिम्ब हमेशा दृष्टिपटल पर ही बने।

प्रश्न 10. तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

उत्तरगर्म और ठंडी हवाओं के कारण पृथ्वी के वायुमण्डल का अपवर्तनांक लगातार परिवर्तित होता रहता है। तारों से आने वाली प्रकाश किरणों का इस प्रकार लगातार अपवर्तन होता है, तो प्रकाश किरणें निरीक्षक की आँखों तक अनियमित रूप से आती हैं। इसके कारण तारों की आभासी स्थिति बदलती है और तारे टिमटिमाते नजर आते हैं।

प्रश्न 11. व्याख्या कीजिए कि ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते हैं?

उत्तरग्रह पृथ्वी के बहुत नजदीक हैं। ग्रह प्रकाश के वृहद स्त्रोत माने जाते हैं। अतः ग्रहों से आने वाली प्रकाश किरणों में औसत परिवर्तन न के बराबर होता है। इसलिए ग्रहों की आभासी स्थिति स्थिर होती है एवं ग्रह नहीं टिमटिमाते ।

प्रश्न 12. किसी अंतरिक्षयात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?

उत्तरअंतरिक्षयात्री के लिए ऊँचाई पर कोई भी वायुमण्डल नहीं होता है। इसलिए प्रकाश किरणों का प्रकीर्णन नहीं होता है और अंतरिक्षयात्री को आकाश काला नजर आता है।

UP Board and NCERT Solution of Class 10 Science Chapter- 10 The human eye and the colourful world ( मानव नेत्र तथा रंगबिरगा संसार) Long answers

error: Copyright Content !!
Scroll to Top