UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 1 Matter in Our Surroundings ( हमारे आस- पास के पदार्थ ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 1 द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार – Chapter- 1 Matter in Our Surroundings ( हमारे आस- पास के पदार्थ ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई 1  द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार  के अंतर्गत चैप्टर 1 (हमारे आस- पास के पदार्थ) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Matter in Our Surroundings

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

 

प्रश्न 1. पदार्थ के कणों के आकार के विषय में आप क्या जानते हैं?

उत्तर पदार्थ के कणों के आकार अत्यन्त सूक्ष्म होते हैं।

प्रश्न 2. दो पदार्थों के नाम लिखिए जो ऊर्ध्वपातन करते हैं।

उत्तरअमोनियम क्लोराइड, कपूर।

प्रश्न 3. दो गैसों के नाम बताइए जिनकी आपूर्ति घरों तथा अस्पतालों में संपीडित रूप में की जाती है।

उत्तरद्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) तथा ऑक्सीजन ।

प्रश्न 4. केल्विन पैमाने पर जल का क्वथनांक तथा हिमांक लिखिए।

उत्तरक्वथनांक = 373K, हिमांक = 273K

प्रश्न 5. निम्न में से कौनसे पदार्थों का निश्चित आयतन है लेकिन निश्चित आकार नहीं ? ऑक्सीजन, शर्करा, क्रिस्टल, लकड़ी, जल, वायु।

उत्तरजल।

प्रश्न 6. निम्न में से कौनसे पदार्थों का आकार आयतन निश्चित नहीं है? ऑक्सीजन, शर्करा क्रिस्टल, लकड़ी, जल, वायु।

उत्तरऑक्सीजन तथा वायु।

प्रश्न 7. प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसारपंचतत्त्वकौन से हैं?

उत्तर प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसार ‘पंचतत्त्व’ हैं, पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश।

प्रश्न 8. तरल क्या है? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तरकोई भी पदार्थ जो बह सकता है और अपना आकार बदल सकता है, तरल कहलाता है, जैसे द्रव तथा गैस।

प्रश्न 9. ठोस, द्रव एवं गैसों में किसकी संपीड्यता सबसे अधिक और किसकी सबसे कम है?

उत्तरगैसों की संपीड्यता सबसे अधिक और ठोसों की सबसे कम है।

प्रश्न 10. ठोस, द्रव और गैस को दृढ़ता के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

उत्तरठोस > द्रव > गैस ।

प्रश्न 11. ठोस, द्रव गैस में से किसको खुरचा जा सकता है ?

उत्तरठोस को खुरचा जा सकता है।

प्रश्न 12. पदार्थ के कणों में गतिज ऊर्जा क्यों होती है ?

उत्तरपदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं, इसीलिए उनमें गतिज ऊर्जा उत्पन्न होती रहती है।

प्रश्न 13. आप जल की धार को क्यों नहीं काट पाते ?

उत्तरजल के कणों के मध्य एक बल कार्य करता है जो उन्हें एक साथ बाँधे रखता है।

प्रश्न 14. किसी पदार्थ के गलनांक की परिभाषा दीजिए।

उत्तरवह ताप जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में बदलता है, गलनांक कहलाता है।

प्रश्न 15. किसी पदार्थ का गलनांक क्या प्रकट करता है?

उत्तरकिसी पदार्थ का गलनांक उसके कणों के मध्य लगने वाले बल की सामर्थ्य प्रकट करता है।

प्रश्न 16. बर्फ का गलनांक क्या है?

उत्तरबर्फ का गलनांक है 0°C या 273 K।

प्रश्न 17. पसीना आने पर हमें पंखे के पास बैठने पर ठंडक क्यों अनुभव होती है ?

उत्तरपसीने के वाष्पन के लिए ऊष्मा शरीर से ली जाती है। पंखे में बैठने से वाष्पन की दर बढ़ जाती है और हमें ठंडक अनुभव होती है।

प्रश्न 18. आर्द्रता से आप क्या समझते हैं ?

उत्तरवायु के प्रति घन मीटर में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा आर्द्रता कहलाती है।

प्रश्न 19. ऊर्ध्वपातन की परिभाषा दीजिए।

उत्तरकिसी पदार्थ का ठोस अवस्था से सीधा गैसीय अवस्था में बदलना ऊर्ध्वपातन कहलाता है।

प्रश्न 20. उन कारकों को लिखिए जो किसी गैस को द्रवित करने में सहायक हैं।

उत्तर उच्च दाब व निम्न ताप दो ऐसे कारक हैं जो किसी गैस को द्रवित करने में सहायक हैं।

प्रश्न 21. फैला देने पर गीले कपड़े क्यों जल्दी सूखते हैं ?

उत्तरफैला देने पर गीले कपड़े जल्दी सूखते हैं क्योंकि फैलाने से उनकी सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाता है और जल के वाष्पन की दर बढ़ जाती है।

प्रश्न 22. गलन की गुप्त ऊष्मा क्या है ?

उत्तरकिसी पदार्थ के 1 किग्रा को उसके गलनांक पर ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, गलन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 23. वाष्पन की गुप्त ऊष्मा क्या है ?

उत्तरकिसी पदार्थ के 1 किग्रा को उसके क्वथनांक पर द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा, वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहलाती है।

प्रश्न 24. गुप्त ऊष्मा का मात्रक क्या है ?

उत्तरगुप्त ऊष्मा का मात्रक है कैलोरी ग्राम या जूल किग्रा।

प्रश्न 25. बर्फ के गलन की गुप्त ऊष्मा क्या है?

उत्तरबर्फ के गलन की गुप्त ऊष्मा 80 कैलोरी /ग्राम या 335 जूल/ग्राम या 335 × 103 जूल/किग्रा है।

प्रश्न 26. जल के वाष्पन की गुप्त ऊष्मा क्या है?

उत्तरजल के वाष्पन की गुप्त ऊष्मा 2260 जूल/ग्राम या 2260 ×103 जूल/किग्रा है।

प्रश्न 27. गैसें संपीड्य हैं, लेकिन द्रव नहीं। क्यों?

उत्तरगैसों में अन्तराआण्विक स्थान बहुत अधिक होता है, इसीलिए वे संपीड्य हैं लेकिन द्रवों में अणु एक-दूसरे के पास स्थित होते हैं, अतः वे संपीड्य नहीं हैं।

प्रश्न 28. क्या हम कह सकते हैं कि शर्करा द्रव है क्योंकि इसे हम किसी भी आकार के बर्तन में रख सकते हैं?

उत्तरनहीं, क्योंकि शर्करा के प्रत्येक क्रिस्टल का आकार निश्चित रहता है और उनका आकार नहीं बदलता।

प्रश्न 29. यद्यपि स्पंज ठोस है फिर भी उसे संपीडित किया जा सकता है। कारण बताइए।

उत्तरस्पंज ठोस है, यह सही है लेकिन स्पंज में अनेक छिद्र होते हैं जिनमें वायु भरी रहती है। जब हम उसे संपीडित करते हैं, तो वायु बाहर निकल जाती है। यही कारण है कि स्पंज को संपीडित किया जा सकता है।

प्रश्न 30. गर्मी में कपड़े क्यों जल्दी सूखते हैं?

उत्तरगर्मी में कपड़े जल्दी सूखते हैं क्योंकि जल के वाष्पीकरण की दर उच्च ताप पर बढ़ जाती है।

error: Copyright Content !!
Scroll to Top