UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 5 The Fundamental Unit Of Life (जीवन की मौलिक इकाई) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 2 सजीव जगत में संगठन – Chapter-5 The Fundamental Unit Of Life (जीवन की मौलिक इकाई) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई2 सजीव जगत में संगठन  के अंतर्गत चैप्टर5 (जीवन की मौलिक इकाई) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  The Fundamental Unit Of Life

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

प्रश्न 1. एककोशिकीय जीवों के उदाहरण दीजिए।

उत्तरएककोशिकीय जीवों के उदाहरण– (1) अमीबा, (2) पैरामीशियम।

प्रश्न 2.जटिल बहुकोशिकीय जीवों के उदाहरण दीजिए।

उत्तरजटिल बहुकोशिकीय जीवों के उदाहरण (i) मनुष्य,(ii) विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी तथा (iii) वृक्ष ।

प्रश्न 3. ‘कोशाकिसे कहते हैं?

उत्तरजीवन की संरचनात्मक इकाई कोशा कहलाती है। कोशा जैव संगठन का प्रथम जैविक स्तर है।

प्रश्न 4.कोशिका की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ?

उत्तरकोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने सन् 1865 में की थी।.

प्रश्न 5. कोशिका में केन्द्रक की खोज किस वैज्ञानिक ने की ?

उत्तरकोशिका में केन्द्रक की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की।

प्रश्न 6. कोशिकाद्रव्य को जीवद्रव्य नाम किस वैज्ञानिक ने दिया ?

उत्तरकोशिकाद्रव्य को जीवद्रव्य नाम जे. ई. पुरकिन्जे ने दिया।

प्रश्न 7. कोशिका सिद्धान्त क्या है?

उत्तरसभी पौधे तथा जन्तु कोशिकाओं से बने होते हैं और कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है।

प्रश्न 8. कोशिका सिद्धान्त किनकिन वैज्ञानिकों ने प्रतिपादित किया ?

उत्तरकोशिका सिद्धान्त को एम. जे. श्लीडन एवं टी. श्वान ने प्रतिपादित किया।

प्रश्न 19. कोशिका भित्ति से क्या समझते हो ?

उत्तरयह निर्जीव पदार्थ सेलुलोज की बनी होती है। यह कोशिका को निश्चित आकार प्रदान करती है।

प्रश्न 10. कोशिकाद्रव्य किसे कहते हैं ?

उत्तरकोशिका के अन्दर पाया जाने वाला तरल द्रव्य कोशिकाद्रव्य कहलाता है। यह एक चिपचिपा, रंगहीन, समांगी, तरल, कोलॉइडी अर्द्ध-पारदर्शक पदार्थ है।

प्रश्न 11. कोशिकांग किसे कहते हैं ?

उत्तरकोशिकाद्रव्य में कई अन्य जीवित संरचनाएँ पायी जाती हैं जो कोशिकांग कहलाती हैं।

प्रश्न 12. केन्द्रक किसे कहते हैं ?

उत्तरकोशिका के अन्दर पायी जाने वाली संरचना केन्द्रक कहलाती है।

प्रश्न 13. अन्तर्द्रव्यी जालिका किसे कहते हैं?

उत्तरकेन्द्रक से जुड़ी हुई लम्बी धागेनुमा असंख्य शाखाओं वाली झिल्लियों का जाल, अन्तर्द्रव्यी जालिका कहलाती है।

प्रश्न 14. राइबोसोम किसे कहते हैं?

उत्तरअन्तर्द्रव्यी जालिका की सतह पर पायी जाने वाली संरचना राइबोसोम कहलाती है।

प्रश्न 15. हरित लवक किसे कहते हैं?

उत्तरकोशिका के अन्दर पाये जाने वाला हरे रंग का कोशिकांग हरित लवक कहलाता है।

प्रश्न 16. माइटोकॉण्ड्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तरकोशिका में पाया जाने वाला वह कोशिकांग जो ऊर्जा उत्पन्न करने में सहायक होता है, माइटोकॉण्ड्रिया कहलाता है।

प्रश्न 17. कोशिका का ऊर्जा घर किसे कहते हैं?

उत्तरमाइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा घर या पावर हाउस कहते हैं।

प्रश्न 18. कोशिका झिल्ली को बनाने वाले प्रोटीन का नाम बताइये।

उत्तरकोशिका झिल्ली को बनाने वाले प्रोटीन का नाम लिपोप्रोटीन है।

प्रश्न 19. अवर्णी लवक क्या होते हैं ?

उत्तरभोज्य पदार्थों का संग्रह करने वाले रंगहीन लवक अवर्णी लवक कहलाते हैं।

प्रश्न 20. अवर्णी लवक कहाँ पाये जाते हैं ?

उत्तरअवर्णी लवक पौधों के उस भाग में पाये जाते हैं जहाँ सूर्य का प्रकाश नहीं पहुँचता ।

प्रश्न 21. अवर्णी लवक का क्या काम है ?

उत्तरअवर्णी लवक का कार्य मण्ड, तेल, वसा तथा प्रोटीन आदि भोज्य पदार्थों का संचय करना है।

प्रश्न 22. हरित लवक कहाँ पाया जाता है ?

उत्तरहरित लवक पौधों के हरे भाग में पाया जाता है।

प्रश्न 23. हरित लवक का रंग हरा क्यों होता है ?

उत्तरहरित लवक में हरे रंग का वर्णक पर्णहरिम या क्लोरोफिल होता है इस कारण इसका रंग हरा होता है।

प्रश्न 24. हरित लवक का प्रमुख कार्य बताइये।

उत्तरप्हरित लवक का प्रमुख कार्य प्रकाश संश्लेषण है।

प्रश्न 25.वर्णी लवक किसे कहते हैं ?

उत्तरपौधों में पाये जाने वाले रंग-बिरंगे (हरे रंग को छोड़कर) लवक वर्णी लवक कहलाते हैं।

प्रश्न 26. वर्णी लवक पौधों के किन भागों में पाये जाते हैं ?

उत्तरवर्णी लवक पुष्पों, दलों एवं फलों में पाये जाते हैं।

प्रश्न 27. वर्णी लवक का कार्य क्या है ?

उत्तरवर्णी लवक का कार्य पुष्पों, पत्रों एवं फलों को आकर्षक बनाना है।

प्रश्न 28. गॉल्जी बॉडी या गॉल्जीकाय या गॉल्जी उपकरण की खोज किसने की थी ?

उत्तरगॉल्जी बॉडी या गॉल्जीकाय या गॉल्जी उपकरण की खोज कैमिलो गॉल्जी ने की।

प्रश्न 29. आत्महत्या करने वाली थैली या सुसाइड बैग्स किन्हें कहते हैं।?

उत्तरआत्महत्या करने वाली थैली या सुसाइड बैग्स लाइसोसोम्स को कहते हैं।

प्रश्न 30. सामान्य कोशिका का आकार लगभग कितना होता है?

उत्तरसामान्य कोशिका का व्यास लगभग 0.5µ से 2µ (5×10-7m से 2×10-5m) तक का होता है।

प्रश्न 31. कोशिका के ऐसे दो भागों के नाम लिखिए जो केवल पादप कोशिका में पाये जाते हैं।

उत्तरकोशिकाभित्ति (Cell wall) तथा लवक (Plastids)।

प्रश्न 32. टोनोप्लास्ट क्या है तथा कहाँ होता है?

उत्तरकोशिका में रिक्तिकाओं को घेरने वाली झिल्ली को रिक्तिका कला अथवा टोनोप्लास्ट कहते हैं।

प्रश्न 33. कोशिकाकला की संरचना किन पदार्थों से होती है?

उत्तरप्रोटीन, ग्लाइकोलिपिड, फॉस्फोलिपिड तथा वसा अणुओं से।

प्रश्न 34. कोशिकाभित्ति की रचना किन पदार्थों से होती है?

उत्तरमुख्यतः सेलुलोज, पेक्टिन, लिग्निन तथा अल्प मात्रा में कैल्सियम ऑक्सलेट तथा सिलिका।

प्रश्न 35. कोशिकाकला के अर्द्धपारगम्य होने का क्या अर्थ है?

उत्तरकोशिका-कला के अर्द्ध-पारगम्य होने का अर्थ है कि कोशिका-कला से होकर कुछ विशेष चयनित पदार्थ ही कोशिका के भीतर अथवा बाहर जा सकते हैं।

प्रश्न 36. कोशिका के किस अंगक कोऊर्जागृहकहते हैं तथा क्यों?

उत्तरमाइटोकॉण्ड्रिया को ऊर्जा मुक्त करने के कारण कोशिका का ‘विद्युत-गृह’ या ‘ऊर्जा-गृह’ कहते हैं।

प्रश्न 37. कोशिका का कौनसा अंगक उत्सर्जी पदार्थों को बाहर निकालता है ?

उत्तरगॉल्जीकाय।

प्रश्न 38. पादप कोशिका तथा जन्तु कोशिका की रिक्तिकाओं में क्या अन्तर होता है ?

उत्तरपादप कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में बड़ी परन्तु संख्या में कम (1-2) होती हैं जर्बाक जन्तु कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में छोटी तथा संख्या में अधिक होती हैं।

प्रश्न 39. पोषण की दृष्टि से पादप कोशिका तथा जन्तु कोशिका में क्या अन्तर होता है ?

उत्तरपादप-कोशिका स्वपोषी तथा जन्तु कोशिका परपोषी होती है।

प्रश्न 40. पादप कोशिका तथा जन्तु कोशिका में संचित भोज्य पदार्थ में क्या अन्तर होता है?

उत्तरपादप कोशिका में संचित भोज्य पदार्थ स्टार्च के रूप में तथा जन्तु कोशिका में ग्लाइकोजन के रूप में होता है।

error: Copyright Content !!
Scroll to Top