UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 7 Motion (गति) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 3 गति, बल तथा कार्य – Chapter-7 Motion (गति) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई3 गति, बल तथा कार्य  के अंतर्गत चैप्टर7 (गति) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें                        

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Motion

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

प्रश्न 1. गति किसे कहते है?

उत्तरजब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में कोई परिवर्तन करती है तो उसे गति कहते हैं।

प्रश्न 2. सरल रेखीय गति से क्या समझते हो ?

उत्तरयदि किसी वस्तु की गति का पथ एक सरल रेखा में हो तो उस वस्तु की गति सरल रेखीय गति कहलाती है।

प्रश्न 3. अदिश भौतिक राशियाँ किन्हें कहते हैं?

अथवा अदिश राशियों को परिभाषित कीजिए।

उत्तरवे भौतिक राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं, अदिश भौतिक राशियाँ अथवा अदिश राशियाँ कहलाती हैं।

प्रश्न 4. अदिश भौतिक राशियों के उदाहरण दीजिए।

उत्तरदूरी, चाल, द्रव्यमान, लम्बाई, समय, घनत्व, दाब आदि।

प्रश्न 5. सदिश भौतिक राशियाँ किन्हें कहते हैं?

अथवा सदिश राशियों को परिभाषित कीजिए।

उत्तरवे भौतिक राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए परिमाण एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश भौतिक राशियाँ अथवा सदिश राशियाँ कहलाती हैं।

प्रश्न 6. सदिश राशियों के उदाहरण दीजिए।

उत्तरविस्थापन, वेग, त्वरण, बल, संवेग आदि ।

प्रश्न 7. अदिश एवं सदिश राशियों में प्रमुख अन्तर बताइए।

उत्तरअदिश राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, जबकि सदिश राशियों को व्यक्त करने के लिए परिमाण एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 8. विस्थापन किसे कहते हैं? इसका मात्रक बताइए।

उत्तरकिसी वस्तु की स्थिति में एक निश्चित दिशा में हुए परिवर्तन को विस्थापन कहते हैं। इसका मात्रक ‘मीटर’ है।

प्रश्न 9. दूरी किसे कहते हैं? इसका मात्रक बताइए।

उत्तरउस मार्ग की कुल लम्बाई को जिस पर कोई वस्तु गतिशील होती है, दूरी कहते हैं। इसका मात्रक ‘मीटर’ है।

प्रश्न 10. दूरी (स्थानान्तरण) एवं विस्थापन में प्रमुख अन्तर बताइए

उत्तरदूरी (स्थानान्तरण) एक अदिश राशि है जबकि विस्थापन एक सदिश राशि है।

प्रश्न 11. वेगसमय ग्राफ का ढाल क्या प्रदर्शित करता है?

उत्तरवेग-समय ग्राफ का ढाल त्वरण प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 12. एक पिंड एक वृत्ताकार पथ पर निश्चित गति से घूम रहा है, क्या गति समान है या त्वरित ?

उत्तरपिंड वृत्ताकार पथ पर निश्चित गति से घूम रहा है, अतः इसकी गति नहीं बदलती है, लेकिन दिशा लगातार बदलती है, अतः गति एकसमान नहीं है, त्वरित है।

प्रश्न 13. मुक्त रूप से गिरता हुआ पिंड किस प्रकार की गति प्रदर्शित करता है?

उत्तरयह एकसमान त्वरित गति प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 14. एक पत्थर ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंका जाता है, इसका वेग लगातार कम होता जाता है। क्यों?

उत्तरजब कोई पत्थर ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंका जाता है तो उसका वेग लगातार कम होता जाता है क्योंकि गुरुत्वीय त्वरण सदैव पृथ्वी के केन्द्र की तरफ आरोपित होता है। अतः त्वरण विपरीत दिशा में लगता है और पत्थर की गति लगातार कम होती जाती है।

प्रश्न 15. वृत्तीय गति की परिभाषा लिखिए।

उत्तरएक स्थिर बिन्दु के चारों तरफ वृत्ताकार पथ पर गति करती हुई वस्तु की गति वृत्तीय गति कहलाती है।

प्रश्न 16. एक व्यक्ति वृत्ताकार पथ पर घूमकर पुनः अपनी मूल स्थिति में जाता है। दूरी विस्थापन क्या है?

उत्तरदूरी होगी 2πr यदि r वृत्ताकार पथ की त्रिज्या है और विस्थापन है शून्य।

प्रश्न 17. एक भौतिक राशि को -10 m s-1 मापा गया, क्या यह चाल है अथवा वेग ?

उत्तरयह वेग है क्योंकि वेग ऋणात्मक हो सकता है लेकिन चाल हमेशा धनात्मक होती है।

प्रश्न 18. कोई वस्तु एकसमान गति में कब कही जाती है?

उत्तरकोई वस्तु एकसमान गति में कही जाती है. जब वह समान समय अन्तराल में समान दूरी तय करे।

प्रश्न 19. कोई गति असमान कब कही जाती है?

उत्तरकोई वस्तु असमान गति में कही जाती है जब वह समान समय अन्तराल में असमान दूरी तय करती है।

प्रश्न 20. चाल वेग में मुख्य अन्तर बताइए।

उत्तरचाल व वेग में मुख्य अन्तर यह है कि चाल एक अदिश राशि है जबकि वेग एक सदिश राशि है।

प्रश्न 21. वेग का SI मात्रक क्या है?

उत्तरवेग का SI मात्रक है m/s ।

प्रश्न 22. ऊर्जा त्वरण में से कौन सदिश राशि है?

उत्तरत्वरण सदिश राशि है।

प्रश्न 23. त्वरण से क्या तात्पर्य है? त्वरण का मात्रक क्या है?

उत्तरवेग परिवर्तन की दर त्वरण कहलाती है। त्वरण का मात्रक है m/s2

प्रश्न 24. तुम कब कह सकते हो कि कोई वस्तु समान त्वरण से गति कर रही है?

उत्तरजब कोई वस्तु समान समय अन्तराल में वेग में समान वृद्धि करती है, समान त्वरण से गति कर रही होती है।

प्रश्न 25. उस भौतिक राशि का नाम लिखिए जो विस्थापन में परिवर्तन की दर को प्रदर्शित करती है।

उत्तरविस्थापन में परिवर्तन की दर वेग कहलाती है।

प्रश्न 26. ऋणात्मक त्वरण क्या है?

उत्तरऋणात्मक त्वरण मंदन है।

प्रश्न 27. दूरीसमय ग्राफ x-अक्ष के समान्तर है। यह क्या प्रदर्शित करता है?

उत्तरयह वस्तु की विरामावस्था को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 28. यदि एक पिंड एकसमान चाल से चल रहा है गी दूरीसमय ग्राफ किस प्रकार का प्राप्त होगा?

उत्तरएकसमान चाल से चल रहे पिंड की दरी-समय ग्राफ एक मात्र रेखा होती है।

प्रश्न 29. दरीसमय ग्राफ का ढाल (slope) क्या प्रदर्शित करता है?

उत्तरदूरी-समय ग्राफ का ढाल चाल प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 30. किसी पिंड का चालसमय ग्राफ x-अक्ष के समान्तर है। यह क्या प्रदर्शित करता है?

उत्तरयह पिंड की समान गति प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 31. दूरी, समय तथा औसत चाल के सम्बन्ध का सूत्र लिखिए।

उत्तरऔसत चाल = चली गयी कुल दूरी  / गति में लगा कुल समय

प्रश्न 32. चाल के मात्रक का निगमन कीजिए

उत्तरचाल= दूरी / समय

चाल का मात्रक= दूरी का मात्रक / समय का मात्रक

 = m / s

=m s-1

प्रश्न 33. निम्नलिखित की परिभाषाएँ लिखिए

(i) चाल,

(ii) वेग,

(iii) त्वरण

उत्तर(i) किसी वस्तु द्वारा ‘प्रति एकांक समय में चली गयी दूरी’ अथवा ‘चली गयी दूरी के परिवर्तन की समय-दर’ को चाल कहते हैं।

(ii) किसी वस्तु के ‘प्रति एकांक समय में हुए विस्थापन’ अथवा ‘विस्थापन की समय-दर’ को वेग कहते हैं।

(iii) किसी वस्तु के ‘वेग परिवर्तन की समय-दर’ अथवा ‘वेग परिवर्तन प्रति एकांक समय’ को त्वरण कहते हैं।

प्रश्न 34. निम्नलिखित में से अदिश राशियाँ चुनिएवेग, चाल, विस्थापन, समय, त्वरण, दूरी, घनत्व, बल,संवेग, दाब, आयतन, ऊर्जा।

उत्तरचाल, समय, दूरी, घनत्व, ऊर्जा, आयतन।

प्रश्न 35. एक कण का वेग (v) एकसमान है। इसका त्वरण कितना होगा ?

उत्तरत्वरण ‘शून्य’ होगा।

प्रश्न 36. किसी पिण्ड का त्वरण – 10 m s-2 है। इसका मंदन लिखिए।

उत्तरमंदन = – (-10 m s-2) = 10 m s-2

प्रश्न 37. एक कण ऋजुरेखीय मार्ग पर O से A तक जाता है तथा लौटकर B पर रुक जाता है। संलग्न चित्र की सहायता से लिखिए – (i) कण का विस्थापन; (ii) कण द्वारा चली गयी दूरी।

उत्तर(i) विस्थापन = AB = OA-OB=5-3=2cm (ii) चली गयी दूरी = दूरी (OA + AB) = 5+3=8cm

प्रश्न 38. एक पिण्ड, त्रिज्या R के वृत्ताकार मार्ग पर A से B तक गति करता है। पिण्ड का विस्थापन तथा चली गयी दूरी ज्ञात कीजिए

उत्तरविस्थापन = ऋजुरेखीय दूरी AB = √2.R

चली गयी दूरी = 1 / 2वृत्त की अर्द्धपरिधि

= 1 / 2 = × πR

=1 / 2.π R

प्रश्न 39. किसी वृत्ताकार मार्ग पर एक कण एकसमान चाल से गति करता है। क्या यह कण त्वरित है ? अपने उत्तर का कारण लिखिए।

उत्तरवृत्ताकार मार्ग पर कण की गति की दिशा निरन्तर बदलती रहती है अर्थात् इसका वेग बदलता रहता है अतः कण की गति त्वरित है।

प्रश्न 40. कारण देकर बताइए कि क्या दोलनगति एकसमान गति हो सकती है ?

उत्तरदोलन गति में वस्तु के वेग का परिमाण एवं दिशा दोनों बदलते रहते हैं अतः यह एकसमान गति नहीं हो सकती।

error: Copyright Content !!
Scroll to Top