UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 7 Motion (गति) NCERT Based Important Question Answer

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 3 गति, बल तथा कार्य – Chapter-7 Motion (गति) NCERT Based Important Question Answer

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई3 गति, बल तथा कार्य  के अंतर्गत चैप्टर7 (गति) पाठ के NCERT  के कुछ महत्वपूर्ण  प्रश्न  उत्तर सहित प्रदान किया जा रहे हैं । UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Motion

NCERT Based Important Question Answer TEXT Book 

प्रश्न 1. एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है? अगर हाँ, तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाएँ।

उत्तर-एक धावक जब वृत्ताकार पथ पर दौड़ता है और एक चक्कर पूरा करके प्रारम्भिक बिन्दु पर पहुँच जाता है तब उसका विस्थापन शून्य होगा, परन्तु तय की गई दूरी परिधि (वृत्ताकार पथ) के बराबर होगी।

प्रश्न 4. चाल एवं वेग में अन्तर बताइए।

उत्तर-चाल एवं वेग में निम्नलिखित अन्तर हैं-

चाल वेग
इकाई समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। इकाई समय में तय किए गए विस्थापन को वेग कहते हैं।
यह एक अदिश राशि है क्योंकि इसमें केवल परिमाण होता है दिशा नहीं होती। यह एक सदिश राशि है क्योंकि इसमें परिमाण व दिशा दोनों ही होते हैं।

 

यह सदैव धनात्मक होती है। यह धनात्मक व ऋणात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है।

 

प्रश्न 5. किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा?

उत्तर-यदि कोई वस्तु समान त्वरण से चलती है और उसका विस्थापन तथा कुल तय की गई दूरी समान है, तब उसके औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के समान होगा।

प्रश्न 6. एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है?

उत्तर-एक गाड़ी का ओडोमीटर गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी को मापता है।

प्रश्न 7. जब वस्तु एकसमान गति में होती है तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पड़ता है?

उत्तर-जब वस्तु एक सरल रेखीय गति से चलती है तो इसका मार्ग सरल रैखिक होता है।

प्रश्न 8. किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका दूरी-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?

उत्तर-यदि समय-दूरी ग्राफ समय अक्ष के समानान्तर है तो इसका यह अर्थ है कि वस्तु की स्थिति में समय के साथ कोई परिवर्तन नहीं है अर्थात् वस्तु विराम अवस्था में होगी।

प्रश्न 9. किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?

उत्तर-यदि चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानान्तर एक सरल रेखा है तो वह वस्तु एकसमान चाल से चल रही है क्योंकि समय बढ़ने पर चाल में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

प्रश्न 10. वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि क्या होती है?

उत्तर-वेग-समय ग्राफ के अन्तर्गत क्षेत्रफल से हम वस्तु के द्वारा निश्चित समय में तय की दूरी नाप सकते हैं।

प्रश्न 9. आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि,

(i) वह एकसमान त्वरण से गति में है?

(ii) वह असमान त्वरण से गति में है?

उत्तर-(i) एक वस्तु समान त्वरण में कही जाती है यदि उसके एक सरल रेखा में वेग परिवर्तन (बढ़ना या घटना) की दर समान समयान्तरालों में समान है चाहे समयान्तराल कितना भी कंम क्यों न हो।

उदाहरण-एक स्वतन्त्र रूप से गिरती हुई वस्तु का त्वरण एकसमान त्वरित गति का उदाहरण है।

(ii) एक वस्तु असमान त्वरण में कही जाती है यदि उसका वेग असमान रूप से बढ़े या घटे अर्थात् समान समयान्तरालों में असमान वेग में परिवर्तन हो।

Chapter 7 9th Science

error: Copyright Content !!
Scroll to Top