UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] History [इतिहास] Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-1: इतिहास भारत और समकालीन विश्व-1  खण्ड-1 घटनायें और प्रक्रियायें  के अंतर्गत चैप्टर-1  फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न, महत्वपूर्ण वर्ष एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti)
Part 3  History [इतिहास]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name भारत और समकालीन विश्व-1

फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti)

 

Important year (महत्वपूर्ण वर्ष /तिथियाँ)

  • 1774- इस वर्ष लुई XVIवाँ फ्रांस का शासक बना। उसे फ्रांस में रिक्त राजकोष और सत्ता के प्रति जनसामान्य के बढ़ते असन्तोष का सामना करना पड़ा।
  • 1789- एस्टेट्स जनरल का आह्वान तथा तृतीय एस्टेट राष्ट्रीय सभा का गठन किया गया। बास्तील का पतन तथा गाँवों में किसानों का विद्रोह।
  • 1791- सम्राट की शक्तियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सभी मनुष्यों को मूलभूत अधिकार देने हेतु संविधान का निर्माण किया गया।
  • 1792-93 .- फ्रांस राजतंत्र से गणराज्य में परिणत हुआ तथा लुई सोलहवें का गिलोटिन से सिर कलम कर दिया गया। जैकोबिन गणराज्य का पतन फ्रांस में निर्देशिका का शासन स्थापित हुआ।
  • 1794- नेशनल असेंबली ने दास प्रथा को गैर कानूनी-घोषित किया।
  • 1795- राष्ट्रीय सम्मेलन में नया संविधान बना।
  • 1804- नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बना तथा उसने फ्रांस के एक बड़े भूभाग पर अधिकार कर लिया।
  • 1815- नेपोलियन की वाटरलू में पराजय हुई।
  • 1821- नेपोलियन की मृत्यु
  • 1848- फ्रांस में दास प्रथा का अन्त हुआ।=

Important Words (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. टाइथ– चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला कर। यह कर कृषि उपज के दसवें हिस्से के बराबर होता था।
  2. अनाम– जिसका नाम मालूम नहीं।
  3. देशद्रोह– अपने देश अथवा सरकार से विश्वासघात करना।
  4. बेनामी जिसके आधिपत्य का कोई अता-पता न हो।
  5. कॉन्वेन्ट धार्मिक जीवन को समर्पित समुदाय का भवन।
  6. जागीर– सामंत की जमीन एवं महल आदि से मिलकर बनी रियासत।
  7. एस्टेट– क्रान्ति पूर्व फ्रांसीसी समाज में सत्ता और सामाजिक स्तर को अभिव्यक्त करने वाली श्रेणी।
  8. पादरी– वर्ग चर्च के विशेष कार्यों को कंरने वाले व्यक्तियों का समूह।
  9. लिब्रे फ्रांस की मुद्रा जिसे 1794 ई. में समाप्त कर दिया गया था।
  10. टाइल– सीधे रूप में राज्य को दिया जाने वाला कर।
  11. जीविका– ऐसी चरम स्थिति जब जीवित रहने के न्यूनतम साधन भी खतरे में पड़ने लगते हैं।
  12. निर्देशिका जैकोबिन की तरह के एक सदस्यीय कार्यकारी के हाथ में सारी सत्ता जाने से रोकने हेतु पाँच सदस्यों वाली एक कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई थी।
  13. गिलोटिन दो स्तम्भों और एक फरसे से बना ऐसा यन्त्र जिससे किसी व्यक्ति कर सिर काटा जाए।
  14. जैकोबिन– महत्त्वपूर्ण बैठक स्थल जहाँ सरकारी नीतियों पर चर्चा एवं अपनी रणनीति की योजना बनाई जाती थी।
  15. सौं कुलॉत– जैकोबिन क्लब के सदस्यों को सौं कुलॉत कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ है-बिना घुटन्ने वाले।
  16. कन्वेंशन 1792 ई. की नवनिर्वाचित सभा को कन्वेंशन नाम दिया गया था।
  17. मुक्ति छुटकारा दिलाने का कार्य।
  18. दशमांश चर्च द्वारा लिया जाने वाला कर जिसमें खेती की पैदावार का दसवाँ भाग लिया जाता था।
  19. नीग्रो अफ्रीका में सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में रहने वाले स्थानीय लोग। यह अपमानजनक शब्द है, जिसका अब प्रायः इस्तेमाल नहीं किया जाता।
Social Science इतिहास (History) Chapter- 1  बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

 

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. नेशनल असेम्बली (राष्ट्रीय सभा) ने संविधान का प्रारूप पूरा कर लिया

(क) 1799

(ख) 1791✓

(ग) 1795

(घ) 1792

  1. उग्र भीड़ ने बास्तील के किले पर धावा बोला

(क) 11 जुलाई, 1789

(ख) 13 जुलाई, 1789

(ग) 17 जुलाई, 1789

(घ) 14 जुलाई, 1789✓

  1. तीसरे एस्टेट वर्साय के इन्डोर टेनिस कोर्ट में जमा हुए

(क) 6 जून, 1789

(ख) 16 जून, 1789

(ग) 20 जून, 1789✓

(घ) 24 जून, 1789

  1. सोशल कॉन्ट्रैक्ट की रचना की थी

(क) हॉब्स

(ख) मॉण्टेस्क्यू

(ग) रूसो✓

(घ) लॉक

  1. एस्टेट जनरल की बैठक में तीसरे एस्टेट के कितने सदस्य थे?

(क) 600✓

(ख) 200

(ग) 700

(घ) 800

  1. लुई XVIवें ने नए करों के अनुमोदन के लिए एस्टेट जनरल की बैठक बुलाई

(क) 10 मई, 1789

(ख) 5 मई, 1788

(ग) 18 मई, 1788

(घ) 5 मई, 1789✓

  1. 1791 . के फ्रांसीसी संविधान के अनुसार फ्रांस की सरकार का स्वरूप कैसा था?

(क) लोकतंत्रीय✓

(ख) राजतंत्रीय

(ग) अल्पतंत्रीय

(घ) सामंतशाही

  1. 1804 . में किसने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित किया?

(क) लुई XVI

(ख) रोब्सपियेर

(ग) रूसो

(घ) नेपोलियन बोनापार्ट✓

  1. फ्रांसीसी उपनिवेशों से अन्तिम रूप से दास प्रथा का उन्मूलन किया गया

(क) 1940

(ख) 1794✓

(ग) 1841

(घ) 1949

  1. फ्रांस की महिलाओं को मताधिकार प्राप्त हुआ

(क) 1788

(ख) 1793

(ग) 1946✓

(घ) 1948

  1. चर्च द्वारा किसानों से वसूल किए जाने वाले कर को क्या कहा जाता था?

(क) टाइद✓

(ख) टाइल

(ग) प्रत्यक्ष कर

(घ) अप्रत्यक्ष कर

  1. चर्च के स्वामित्व वाली भूमि किस तिथि को जब्त कर ली गई?

(क) 4 अगस्त, 1789✓

(ख) 6 अगस्त, 1790

(ग) 4 अगस्त, 1791

(घ) 6 अगस्त, 1729

  1. फ्रांस की नेशनल असेंबली ने किस वर्ष में संविधान का प्रारूप पूरा कर लिया?

(क) 1789

(ख) 1790

(ग) 1791✓

(घ) 1792

  1. शक्ति के पृथक्करण के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया

(क) मॉन्तेस्क्यू ने✓

(ख) वाल्टेयर ने

(ग) रूसो ने

(घ) दिदरो ने

  1. फ्रांस में स्वतन्त्रता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(क) 4 जुलाई को

(ख) 14 जुलाई को✓

(ग) 15 अगस्त को

(घ) 27 अगस्त को

  1. किस वर्ष में लुई सोलहवाँ फ्रांस का सम्राट बना?

(क) 1685

(ख) 1700

(ग) 1750

(घ) 1774✓

  1. प्रत्यक्ष कर को किस नाम से जाना जाता था?

(क) लिब्रे

(ख) टाइद

(ग) टाइल✓

(घ) आयकर

  1. स्पिरिट ऑफ लॉजका लेखक कौन है?

(क) जॉन लॉक

(ख) रूसो

(ग) मॉन्तेस्क्यू✓

(घ) कार्ल मार्क्स

  1. तीसरा एस्टेट्स क्या है?’ शीर्षक से एक प्रभावशाली प्रचार लेख लिखा था? उस व्यक्ति का नाम बताइए।

(क) आबे सिए✓

(ख) मीराबियन

(ग) रूसो

(घ) मॉन्तेस्क्यू

  1. आतंक का युगसे किसका नाम जुड़ा हुआ है?

(क) मीराबियन .

(ख) मैक्समिलियन रोबेस्प्येर✓

(ग) रोजे डी लाइल

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. ओलम्प दे गूज कौन थी?

(क) क्रांतिकारी फ्रांस की सक्रिय राजनैतिक महिला

(ख) एक समाज सुधारक

(ग) जैकोबिन क्लब की समर्थक

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. बास्तील के किले पर आक्रमण कब हुआ?

(क) 11 मई, 1788 को

(ख) 14 जून, 1889 को

(ग) 4 जुलाई, 1789 को

(घ) 14 जुलाई, 1789 को

 

error: Copyright Content !!
Scroll to Top