UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 4 भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Economics [अर्थशास्त्र] Chapter- 4 भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-4: अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था खण्ड-2 के अंतर्गत चैप्टर 4 भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha)
Part 3  Economics [अर्थशास्त्र  ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha)

भारत में खाद्य सुरक्षा (Bharat me khadya Suraksha)

 

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. खाद्य सुरक्षा देश के सभी लोगों के लिए भोजन की उपलब्धता, पहुँच और उसे प्राप्त करने की सामर्थ्य खाद्य सुरक्षा कहलाती है।
  2. बफर स्टॉकसरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से अधिप्राप्त अनाज, गेहूँ और चावल का भण्डार है।
  3. खाद्य असुरक्षित लोग खाद्य पूर्ति से वंचित लोग जैसे कि भूमिहीन, पारस्परिक दस्तकार लोग, छोटा-मोटा काम करने वाले, निराश्रित तथा भिखारी इत्यादि।
  4. सब्सिडी (सहायिकी)- सरकार द्वारा किसी उत्पादक को बाजार कीमत की अनुपूर्ति के लिए किया जाने वाला भुगतान सब्सिडी कहलाती है ।
  5. न्यूनतम समर्थन मूल्यकिसानों को उनकी फसल के लिए सरकार द्वारा पहले से घोषित की गई कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य है।
  6. सार्वजनिक वितरण प्रणालीभारतीय खाद्य निगम द्वारा अधिप्राप्त अनाज को सरकार द्वारा जब विनियमित राशन की दुकानों के माध्यम से समाज के निर्धन एवं जरूरतमन्दों में वितरित करती है, उसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहते हैं।
  7. उचित दर वाली दुकानेंराशन की दुकानों में, जिन्हें उचित दर वाली दुकानें कहा जाता है, जहाँ चीनी, खाद्यान्न और खाना पकाने के लिए मिट्टी के तेल का भण्डार होता है, ये सामान लोगों को बाजार कीमत से कम कीमत पर वितरित किया जाता है।
  8. निर्गम कीमतफसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बुआई के मौसम से पहले सरकार न्यूनतम समर्थित कीमत की घोषणा करती है। खरीदे हुए अनाज खाद्य भण्डारों में रखे जाते हैं। ऐसा कमी वाले क्षेत्रों में और समाज के गरीब वर्गों में बाजार कीमत से कम कीमत पर अनाज के वितरण के लिए किया जाता है। इस कीमत को निर्गम कीमत कहते हैं।
  9. भुखमरीभुखमरी गरीबी की एक अभिव्यक्ति मात्र नहीं है, यह गरीबी लाती है। इस तरह खाद्य की दृष्टि से सुरक्षित होने से वर्तमान में भुखमरी समाप्त हो जाती है और भविष्य में भुखमरी का खतरा कम हो जाता है।
  10. अकालअकाल के दौरान बड़े पैमाने पर मौतें होती हैं और जो भुखमरी तथा विवश होकर दूषित जल या सड़े भोजन के प्रयोग से फैलने वाली महामारियों तथा भुखमरी से उत्पन्न कमजोरी से रोगों के प्रति शरीर की प्रतिरोधी क्षमता में गिरावट के कारण होती है।
  11. दीर्घकालिक भुखमरी यह मात्रा एवं/या गुणवत्ता के आधार पर अपर्याप्त आहार ग्रहण करने के कारण होती है। गरीब लोग अपनी अत्यन्त निम्न आय और जीवित रहने के लिए खाद्य पदार्थ खरीदने में अक्षमता के कारण दीर्घकालिक भुखमरी से ग्रस्त होते हैं।
  12. मौसमी भुखमरीयह फसल उपजाने और काटने के चक्र से सम्बन्धित है। यह ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि क्रियाओं की मौसमी प्रकृति के कारण तथा नगरीय क्षेत्रों में अनियमित श्रम के कारण होती है, जैसे-बरसात के मौसम में अनियमित निर्माण के कारण श्रमिक को कम काम रहता है।

 

Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 4 बहुविकल्पीय प्रश्न

 

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. जुलाई 1968 . में कौनसी क्रान्ति लाई गई?

(क) खाद्य सुरक्षा क्रान्ति✓ न

(ख) बी.पी.एल. (BPL)

(ग) ए.डी.एस. (ADS)

(घ) ए.पी.एल. (APL)

  1. एफ.सी.आई. (FCI) का क्या अर्थ है?

(क) फेयर कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया

(ख) फूड कमीशन ऑफ इण्डिया

(ग) फूड कम्पनी ऑफ इण्डिया

(घ) फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया✓

  1. भारत में 1943 में सबसे भयानक अकाल कौनसा था?

(क) बंगाल का अकाल✓

(ख) पंजाब का अकाल

(ग) तमिलनाडु का अकाल

(घ) आन्ध्र प्रदेश का अकाल

  1. राशन की दुकानों में चीनी, खाद्यान्न और मिट्टी के तेल को बाजार कीमतों से कम कीमत पर लोगों को बेचा जाता है। राशन कार्ड रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसे कम दामों पर राशन की दुकान से खरीद सकता है। सरकार विनियमित राशन की दुकानों के माध्यम से इस प्रकार के वितरण को कहा जाता है

(क) रोज़गार योजना

(ख) निःशुल्क भोजन प्रणाली

(ग) सार्वजनिक वितरण प्रणाली✓

(घ) गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम

  1. इनमें से राशन कार्ड के प्रकार कौनसे नहीं है?

(क) अंत्योदय

(ख) नवयुवक

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(ग) कुछ उच्च वर्ग के लोग✓

  1. राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम कब लागू किया गया?

(क) 14 नवम्बर, 2006 को

(ख) 24 अप्रैल, 2004 को

(ग) 14 नवम्बर, 2004 को✓

(घ) 19 अप्रैल, 2004 को

  1. अंत्योदय कार्ड किनके लिए होते हैं?

(क) गरीबों में सर्वाधिक गरीब✓

(ख) सभी व्यक्तियों के लिए

(ग) औसत आय वाले लोग

(घ) निर्धनता रेखा से नीचे वाले लोग

  1. ……….. एवं गुणवत्ता के आधार पर अपर्याप्त आहार ग्रहण करने के कारण होती है। गरीब लोग अपनी अत्यन्त निम्न आय और जीवित रहने के लिए खाद्य पदार्थ खरीदने में अक्षमता के कारण………..से ग्रस्त होते हैं। उपर्युक्त खाली स्थानों को सही विकल्प से भरें

(क) मौसमी भुखमरी

(ख) दीर्घकालिक भुखमरी या गम्भीर भुखमरी✓

(ग) ग्रामीण भुखमरी

(घ) शहरी भुखमरी

  1. भारत में सबसे भयानक अकाल (बंगाल का अकाल) कब पड़ा था?

(क) 1943 में✓

(ख) 1945 में

(ग) 1948 में

(घ) 1950 में

  1. हमारे देश में खाद्य असुरक्षित व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक है

(क) ओडिशा में✓

(ख) केरल में

(ग) हरियाणा में

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य है

(क) खाद्यान्न के मूल्यों का नियन्त्रण

(ख) उचित मूल्य पर खाद्यान्न का वितरण

(ग) क’ एवं ‘ख’ दोनों✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत में हरित क्रांति के पश्चात् खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि हुई है। खाद्यान्न में वृद्धि एवं आय सुरक्षा का कारण है

(क) न्यूनतम समर्थित मूल्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली✓

(ख) सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उच्च सिंचाई सुविधाएँ

(ग) न्यूनतम समर्थित मूल्य एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं खाद

(घ) उपरोक्त सभी

  1. भारत में 1943 में सबसे भयानक अकाल कौनसा था?

(क) बंगाल का अकाल✓

(ख) पंजाब का अकाल

(ग) तमिलनाडु का अकाल

(घ) आंध्र प्रदेश का अकाल

  1. . एफ.सी.आई. का क्या अर्थ है?

(क) फेयर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

(ख) फूड कमीशन ऑफ इंडिया

(ग) फूड कंपनी ऑफ इंडिया

(घ) फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया✓

  1. जुलाई, 1968 में कौनसी क्रांति लाई गई?

(क) लाल क्रांति

(ख) हरित क्रांति✓

(ग) नीली क्रांति

(घ) श्वेत क्रांति

  1. इनमें से राशन कार्ड का प्रकार कौनसा है?

(क) अंत्योदय

(ख) बी०पी०एल०

(ग) ए०पी०एल०

(घ) ये सभी✓

  1. अंत्योदय कार्ड किनके लिए होते हैं?

(क) गरीबों में भी सर्वाधिक गरीब✓

(ख) सभी गरीब

(ग) औसत आय वाले लोग

(घ) निर्धनता रेखा से नीचे वाले लोग

  1. राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम कब लागू किया गया?

(क) 14 नवंबर, 2006 को

(ख) 24 अप्रैल, 2004 को

(ग) 14 नवंबर, 2004 को✓

(घ) 19 अप्रैल, 2004 को

  1. निम्न में से किस राज्य में लगभग 94% राशन की दुकानें सहकारी समितियों द्वारा चलाई जा रही हैं?

(क) कर्नाटक

(ख) आन्ध्र प्रदेश

(ग) तमिलनाडु✓

(घ) तेलंगाना

  1. कौन लोग खाद्य असुरक्षा से ग्रस्त हैं?

(क) भूमिहीन जो थोड़ी-बहुत अथवा नगण्य भूमि पर निर्भर हैं

(ख) अपना छोटा-मोटा काम करने वाले कामगार

(ग) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के कुछ वर्गों के लोग

(घ) उपर्युक्त सभी✓

  1. दीर्घकालिक भुखमरी से लोग ग्रस्त क्यों होते हैं?

(क) कम आय के कारण✓

(ख) खाद्यान्न की कमी के कारण

(ग) खाद्यान्न की अधिक कीमत के कारण

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थित कीमत की घोषणा कब की जाती है?

(क) दो वर्षों में एक बार

(ख) पाँच वर्षों में एक बार

(ग) बुआई के मौसम से पहले✓

(घ) बुआई के मौसम के बाद

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 3 निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top