UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 3 निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Economics [अर्थशास्त्र] Chapter- 3 निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-4: अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था खण्ड-2 के अंतर्गत चैप्टर 3 निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti)
Part 3  Economics [अर्थशास्त्र  ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti)

निर्धनता: एक चुनौती ( Nirdhanta Ek Chunauti)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

1.असुरक्षा यह निर्धनता का एक प्रतिमाप है जो कुछ विशेष समुदायों या व्यक्तियों के भावी-वर्षों में निर्धन होने या निर्धन बने रहने की अधिक सम्भावना प्रकट करता है।

2.निर्धनता निर्धनता का आशय है, असहायता की भावना के साथ जीना। अतः निर्धनता से अभिप्राय जीवन के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं के अभाव से है।

3.असुरक्षित समूह सामाजिक समूहों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार निर्धनता के प्रति सर्वाधिक असुरक्षित हैं। आर्थिक समूहों में सर्वाधिक असुरक्षित समूह, ग्रामीण कृषि श्रमिक परिवार और नगरीय अनियमित मजदूर परिवार है।

4.निर्धनता रेखा किसी व्यक्ति को निर्धनता रेखा से नीचे तब माना जाता है यदि उसकी आय या उपभोग स्तर निर्धारित ‘न्यूनतम स्तर’ से नीचे गिर जाए।

5.सामाजिक अपवर्जनयह एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति या समूह को सुविधाओं, लाभ और अवसरों से वंचित कर दिया जाता है जो अन्य अमीर लोगों के द्वारा लिए जा रहे होते हैं।

6.मानव निर्धनता इसका आशय है कि किसी व्यक्ति को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अवसरों का ‘उचित’ स्तर प्राप्त न होना।

 

Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 3 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट – निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. भारत में कितने लोग निर्धन हैं?

(क) 260 करोड़✓

(ख) 200 करोड़

(ग) 150 करोड़

(घ) 100 करोड़

  1. NSSO का पूरा नाम क्या है?

(क) नेशनल सैम्पल सर्वे ऑर्गेनाईजेशन✓

(ख) नेचुरल सैम्पल सर्वे ऑर्गनाइजेशन

(ग) नेशनल सैम्पल सस्टेन ऑर्गनाइजेशन

(घ) न्यूट्रल सैम्पल सर्वे ऑर्गेनाईजेशन

  1. स्वतन्त्रता के बाद भारत की सबसे कठिन चुनौती क्या है?

(क) कुपोषण

(ख) बाल मजदूरी

(ग) बेरोज़गारी

(घ) निर्धनता✓

  1. एक प्रक्रिया जिसके माध्यम से व्यक्ति या समूह उन सुविधाओं, लाभों और अवसरों से अपवर्जित रहते हैं, जिसका उपयोग दूसरे अच्छे से करते हैं। यह प्रक्रिया कहलाती है

(क) सामाजिक वैज्ञानिकों की दृष्टि से निर्धनता

(ख) सामाजिक अपवर्जन✓

(ग) असुरक्षा

(घ) अन्तर्राज्यीय असमानताएँ

  1. निर्धनों से भी निर्धन कौन हैं?

(क) औरतें

(ख) बूढ़े लोग

(ग) बच्चियाँ✓

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. भारत में सबसे अधिक असुरक्षित सामाजिक और आर्थिक समूह कौनसे हैं?

(क) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति✓

(ख) नवयुवक

(ग) कुछ उच्च वर्ग के लोग

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. भारत सरकार एक लम्बे समय से निर्धनता निरोधी उपाय की ओर कार्य कर रही है। भारत सरकार की वर्तमान निर्धनता निरोधी रणनीति किस पर आधारित है?

(क) आर्थिक संवृद्धि को प्रोत्साहन और लक्षित निर्धनता निरोधी कार्यक्रम✓

(ख) ग्रामीण क्षेत्रों में लघु स्तरीय उद्योगों को प्रोत्साहन

(ग) संरचना कार्यक्रमों में निवेश एवं रोज़गार में बढ़ोतरी को प्रोत्साहन

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. वह कौनसे सामाजिक समूह हैं जो निर्धनता के प्रति सर्वाधिक असुरक्षित हैं?

(क) ग्रामीण कृषि मजदूर परिवार

(ख) नगरीय अनियत मजदूर परिवार

(ग) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार✓

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. निर्धनता की माप मुख्यतया किस आधार पर की जाती है?

(क) आय

(ख) उपभोग

(ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. बिहार में निर्धनता रेखा से नीचे के लोगों का प्रतिशत है

(क) 26

(ख) 36

(ग) 33.7✓

(घ) 51

  1. निम्न में से किस राज्य में निर्धनों का प्रतिशत सबसे अधिक है?

(क) पश्चिम बंगाल

(ख) मध्य प्रदेश✓

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) महाराष्ट्र

  1. बिहार में गरीबी की समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक है

(क) कृषि-विकास

(ख) उचित जल प्रबंधन

(ग) पर्याप्त निवेश

(घ) ये सभी✓

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 2 संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top