UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 2 संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Economics [अर्थशास्त्र] Chapter-2 संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-4: अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था खण्ड-1 के अंतर्गत चैप्टर 2 संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log)
Part 3  Economics [अर्थशास्त्र  ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log)

संसाधन के रूप मे लोग (Sansadhan Ke Roop Mein Log)

 

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. रोज़गार किसी अनुबन्ध के अन्तर्गत दूसरे व्यक्तियों का कार्य करना और उसके बदले पारितोषिक प्राप्त करना।
  2. अल्प रोज़गार जब कोई व्यक्ति पूर्ण समय का कार्य प्राप्त नहीं कर पाता है तो उसे अल्प रोज़गार कहते हैं।
  3. शिशु मृत्युदर एक वर्ष से कम आयु के शिशु की मृत्यु की स्थिति, जिसकी प्रति 1000 शिशुओं में की जाती है।
  4. श्रम शक्ति जनसंख्या का वह भाग जो आर्थिक दृष्टि से सक्रिय हो उसे श्रम शक्ति कहते हैं।
  5. ग्रामीण बेरोज़गारी ग्रामीण क्षेत्रों में पायी जाने वाली बेरोज़गारी को ग्रामीण बेरोज़गारी कहते हैं।
  6. औद्योगिक बेरोज़गारी औद्योगिक क्षेत्र में पायी जाने वाली बेरोज़गारी को औद्योगिक बेरोज़गारी कहते हैं।
  7. बेरोज़गारी इसका अर्थ है कि जब लोग काम करने के इच्छुक हैं किन्तु उन्हें रोज़गार नहीं मिलता।
  8. प्रच्छन्न बेरोज़गारी प्रच्छन्न बेरोज़गारी में लोग नियोजित प्रतीत होते हैं जबकि वास्तव में वे उत्पादकता में कोई योगदान नहीं कर रहे होते हैं।
  9. मौसमी बेरोज़गारी मौसमी बेरोज़गारी तब होती है जब वर्ष के कुछ महीनों के दौरान लोग रोज़गार नहीं खोज पाते।
  10. शिक्षित बेरोजगारी जब शिक्षित लोग अर्हता प्राप्त कर लेने एवं वांछित कौशल प्राप्त कर लेने के बावजूद रोज़गार नहीं खोज पाते।
  11. आर्थिक क्रियाएँ वे क्रियाएँ जो आय के लिए की जाती हैं उन्हें आर्थिक क्रियाएँ कहा जाता है।
  12. गैरआर्थिक क्रियाएँ वे क्रियाएँ जो आय के लिए नहीं की जातीं उन्हें गैर-आर्थिक क्रियाएँ कहा जाता है।
  13. भौतिक पूँजी मनुष्य द्वारा निर्मित कोई भी गैर-मानवीय परिसम्पत्ति जो बाद में उत्पादन में प्रयोग की जाए उसे भौतिक पूँजी कहा जाता है।
  14. मानव पूँजी निर्माण जब मौजूदा ‘मानव संसाधन’ को अधिक शिक्षित और स्वस्थ बनाकर और विकसित किया जाता है तो उसे मानव पूँजी निर्माण कहा जाता है जो किसी देश की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करता है।
  15. प्राथमिक क्षेत्र प्रकृति द्वारा प्रदत्त सामान को एकत्र करने या उपलब्ध कराने से जुड़ी क्रियाओं को प्राथमिक क्षेत्र में शामिल किया जाता है। उदाहरण-कृषि, वानिकी, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन एवं खनन आदि।
  16. द्वितीयक क्षेत्र वे क्रियाएँ जो कच्चे माल या प्राथमिक उत्पाद को और अधिक उपयोगी वस्तुओं में बदलती हैं उन्हें द्वितीयक क्षेत्र के अन्तर्गत शामिल किया जाता है। उदाहरण विनिर्माण।
  17. तृतीयक क्षेत्र इस क्षेत्र में वे क्रियाएँ आती हैं जो आधुनिक कारखानों को चलाने या उपरोक्त दोनों क्षेत्रों की क्रियाओं को सहारा देने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। उदाहरण बैंकिंग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, बीमा आदि।

 

Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 2 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा उचित है?

(क) जनसंख्या एक दायित्व है न कि परिसम्पत्ति

(ख) जनसंख्या न एक दायित्व है न ही परिसम्पत्ति

(ग) जनसंख्या एक दायित्व नहीं अपितु परिसम्पत्ति है✓

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. शीला, एक घरेलू पत्नी है, जो घर का कामकाज देखती है (जैसेखाना बनाना, कपड़े धोना, अपने बच्चों की देखभाल करना) दूसरी ओर, गीता मछलियाँ बेचकर अपने जीवनयापन के लिए पैसा कमाती है। वह दोनों किस प्रकार की क्रियाओं में शामिल हैं? निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन करें

(क) शीला और गीता दोनों आर्थिक क्रियाओं में लगी हैं।

(ख) दोनों गैर-आर्थिक क्रियाओं में लगी हैं।

(ग)शीला गैर-आर्थिक क्रिया एवं गीता आर्थिक क्रिया में शामिल है।✓

(घ) शीला आर्थिक एवं गीता गैर-आर्थिक क्रिया में शामिल है।

  1. किसी अर्थव्यवस्था का सर्वाधिक श्रमअवशोषक क्षेत्रक कौनसा है?

(क) कृषि✓

(ख) विनिर्माण

(ग) सूचना तकनीक

(घ) बायोटेक्नोलॉजी

  1. प्राथमिक क्षेत्र में……….. क्रियाएँ शामिल हैं।

(क) विनिर्माण एवं उत्खनन

(ख) कृषि, वानिकी, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन एवं खनन✓

(ग) बैंकिंग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, बीमा

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. बेरोज़गारी के रूप

(क) ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी एवं शिक्षित बेरोज़गारी

(ख) शहरी क्षेत्रों में शिक्षित एवं प्रच्छन्न बेरोज़गारी

(ग) शहरी क्षेत्रों में शिक्षित बेरोज़गारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी और प्रच्छन्न बेरोज़गारी✓

(घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

 

  1. महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम पैसे दिए जाते हैं

(क) महिलाओं को शारीरिक रूप से कमजोर समझा जाता है।

(ख) उनमें कौशल एवं शिक्षा की कमी होती है।

(ग) उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होता।

(घ) उपर्युक्त सभी✓

  1. यदि कोई माँ बच्चों का ध्यान रख रही और घर की चहारदीवारी में घरेलू क्रियाएँ कर रही है, वह किस प्रकार की क्रिया कर रही है?

(क) बाजार क्रिया

(ख) गैर-बाजार क्रिया✓

(ग) आर्थिक क्रिया

(घ) गैर-आर्थिक क्रिया

  1. भारत में सन् 2011 में साक्षरता दर क्या थी?

(क) 73 प्रतिशत✓

(ख) 70 प्रतिशत

(ग) 60 प्रतिशत

(घ) 65 प्रतिशत

  1. हमारे संविधान में प्रावधान है कि राज्य सरकारें 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को सार्वभौमिक, निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी। उस योजना का नाम क्या है?

(क) नवोदय विद्यालय अभियान

(ख) सर्वोदय शिक्षा अभियान

(य) सर्व शिक्षा अभियान✓

(घ) नवाचार अभियान

  1. प्रच्छन्न बेरोज़गारी क्षेत्र में गोचर होती है।

(क) शिक्षा

(ख) कृषि✓

(ग) विनिर्माण

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. मानव पूँजी में निवेश करने पर बदले में मिलता है

(क) उच्च मूल्य दर भार

(ख) उच्च आय✓

(ग) उच्च श्रम की लागत

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति निम्न में किसमें निवेश का उदाहरण है?

(क) भूमि पार्सल

(ख) मुद्रा बाजार

(ग) मानव पूँजी✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. दत्तवीं योजना में योजना अवधि के अन्त तक उच्च शिक्षा में नामांकन में वर्तमान 6 प्रतिशत से कितने प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रयास किया गया?

(क) 9%

(ख) 10%

(ग) 11%✓

(घ) 12%

  1. शिशु मृत्यु दर सन् 1951 के 147 से घटकर सन् 2020 में पर गई।

(क) 100

(ख) 75

(ग) 42

(घ) 36✓

  1. भारत में सन् 1951 में साक्षरता दर क्या थी?

(क) 18 प्रतिशत✓

(ख) 50 प्रतिशत

(ग) 60 प्रतिशत

(घ) 65 प्रतिशत

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 1 पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top