UP Board Solution of Class 9 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 1 पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Economics [अर्थशास्त्र] Chapter-1 पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani)MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-4: अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था खण्ड-1 के अंतर्गत चैप्टर 1 पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani)
Part 3  Economics [अर्थशास्त्र  ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani)

पालमपुर गाँव की कहानी (Palampur Ganv ki Kahani)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. हेक्टेयर भूमि की पैमाइश की एक इकाई जो 100 मीटर की भुजा वाले वर्ग के क्षेतफल के बराबर होती है।
  2. हरित क्रान्ति खेती में आधुनिक विधियों के प्रयोग के कारण पैदावार में होने वाली वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।
  3. बहुविध फसल प्रणाली किसी भूमि पर एक वर्ष में एक से अधिक फसल पैदा करने को बहुविध फसल प्रणाली कहते हैं।
  4. श्रमिक ऐसे लोग जो मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करते हैं, श्रमिक कहलाते हैं।
  5. लघु कृषक ऐसे कृषक जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि होती है, लघु कृषक कहलाते हैं।
  6. उत्पादन आवश्यकता की सन्तुष्टि हेतु वस्तुएँ व सेवाएँ उत्पन्न करना उत्पादन कहलाता है।
  7. भूमि यह प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाला स्थायी नवीकरणीय संसाधन है और इसमें अन्य प्राकृतिक संसाधन जैसे पानी, वन एवं खनिज सम्मिलित हैं।
  8. पूँजी किसी विशेष कार्य को करने के लिए आवश्यक धन को पूँजी कहते हैं।
  9. मानव पूँजी भूमि, मजदूरों एवं भौतिक पूँजी का प्रयोग करके उत्पादन करने के लिए मानवीय ज्ञान और श्रम की आवश्यकता होती है, इसे मानव पूँजी कहा जाता है।
  10. भौतिक पूँजीइसमें प्रत्येक सोपान पर जरूरी निवेश शामिल है; जैसे कि औजार, मशीनें, भवन, कच्चा माल एवं धन।
  11. स्थायी पूँजीउत्पादन में प्रयोग होने वाले औजार, मशीनें और भवन।
  12. कार्यरत पूँजी– कच्चा माल और नकद पूँजी।
  13. उत्पादन के कारक प्रत्येक उत्पादन भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी एवं मानव पूँजी द्वारा संयोजित होता है जिन्हें उत्पादन के कारक कहा जाता है।
  14. कृषि मजदूरगाँव के वे लोग जो या तो भूमिहीन परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं या छोटे भूखण्डों पर खेती करने वाले परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं। उन्हें नकदी या किसी अन्य रूप में केवल मजदूरी ही मिलती है l

 

 Social Science अर्थशास्त्र (Economics) Chapter- 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. पालमपुर की मुख्य उत्पादन क्रिया क्या है?

(क) मुर्गी पालन

(ख) खेती✓

(ग) डेयरी

(घ) विनिर्माण

  1. पालमपुर में खेती एक मुख्य क्रिया है। काम करने वाले 75 प्रतिशत लोग अपनी जीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं। यदि शेष 25 प्रतिशत लोगों को भी कृषि में लगा दिया जाए (यह मानते हुए कि भूमि उत्पादन का एक स्थायी साधन है) तो इसका क्या प्रभाव होगा?

(क) भूम्रि की उत्पादकता में वृद्धि होगी

(ख) भूमि की उत्पादकता में कमी होगी✓

(ग) भूमि की उत्पादकता समान रहेगी

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. एच.वाई.वी.’ बीजों के प्रयोग से गेहूँ का उत्पादन बढ़ गया।

(क) 1800 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 4500 किलोग्राम प्रति हेक्टयर

(ख) 1300 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3200 किलोग्राम प्रति हेक्टयर✓

(ग) 1000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 2200 किलोग्राम प्रति हेक्टयर

(घ) 1100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3500 किलोग्राम प्रति हेक्टयर

  1. उत्पादन के कारक क्या हैं (उत्पादन के लिए जरूरी स्त्रोत )?

(क) भूमि

(ख) मजदूर

(ग) भौतिक एवं मानव पूँजी

(घ) उपर्युक्त सभी✓

  1. सरकार द्वारा खेतिहर श्रमिकों के लिए एक दिन का न्यूनतम वेतन‘ 300 (मार्च 2019) निर्धारित है। लेकिन, पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों में बहुत प्रतिस्पर्द्धा है जिस कारण उन्हें न्यूनतम से भी कम वेतन पर कार्य करना पड़ता है। जिसका परिणाम इस प्रकार होता है

(क) ग्रामीण जनसंख्या का शहरी क्षेत्रों में पलायन एवं शहरी क्षेत्रों का विकास

(ख) ग्रामीण जनसंख्या का शहरी क्षेत्रों में पलायन एवं ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

(ग) ग्रामीण लोगों का शहरी क्षेत्रों में पलायन एवं शहरी क्षेत्रों में झुग्गी-झोंपड़ी का निर्माण✓

(घ) ग्रामीण लोगों का शहरी क्षेत्रों में पलायन एवं ग्रामीण गरीबी उपर्युक्त में से सही कथन का चयन कीजिए।

  1. 1970 के मध्य तक पालमपुर का सारा कृषि क्षेत्र सिंचाई के अन्तर्गत गया।

(क) 610 हेक्टेयर

(ख)200 हेक्टेयर✓

(ग) 305 हेक्टेयर

(घ) 100 हेक्टेयर

  1. बरसात के मौसम में पालमपुर में कौनसी फसल उगाई जाती है?

(क) गन्ना

(ख) ज्वार व बाजरा✓

(ग) आलू

(घ) गेहूँ

  1. पालमपुर के कितने प्रतिशत लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं?

(क) 75 प्रतिशत✓

(ख) 85 प्रतिशत

(ग) 95 प्रतिशत

(घ) 90 प्रतिशत

  1. पालमपुर में 50 से कम लोग विनिर्माण कार्यों में लगे हैं। विनिर्माण कार्यों की लागत ₹ 20,000 प्रति माह है। लघुस्तरीय विनिर्माण इकाइयों का वर्तमान लाभ ₹4,000 प्रति माह है। 30% का लाभ कमाने के लिए कितना विक्रय करना होगा?

(क) ₹ 24,000 प्रति माह

(ख)  ₹26,000 प्रति माह✓

(ग) ₹ 16,000 प्रति माह

(घ) ₹ 31,200 प्रति माह

  1. पालमपुर में 450 परिवारों में लगभग एकतिहाई अर्थात् 150 परिवारों के पास खेती के लिए भूमि नहीं है, जो अधिकांश दलित हैं। बाकी परिवारों में से 240 परिवार जिनके पास भूमि है, 2 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले छोटे भूमि के टुकड़ों पर खेती करते हैं। यह दर्शाता है कि पालमपुर में भूमि

(क) परिवारों के बीच समान रूप से वितरित है।

(ख) असमान रूप से वितरित है।✓

(ग) 2:1 के अनुपात में वितरित है।

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

  1. छोटे किसान भारत में किसानों की कुल संख्या का …. प्रतिशत है।

(क) 90

(ख) 80✓

(ग) 70

(घ) 60

  1. भारत में कृषि योग्य भूमि के लगभग कितने % भाग में सिंचाई की जाती है?

(क) 30

(ख) 40✓

(ग) 50

(घ) 60

Palampur Gav

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 5 लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top