UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 5 लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Civics [नागरिक शास्त्र] Chapter-5 लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-3: नागरिक शास्त्र लोकतांत्रिक राजनीति-1 खण्ड-2 के अंतर्गत चैप्टर5 लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar)
Part 3  Civics [नागरिक शास्त्र ]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name लोकतांत्रिक राजनीति-1

लोकतान्त्रिक अधिकार (Lokataantrik Adhikaar)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. अधिकार मनुष्य को जिन आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता अपने विकास हेतु होती है, उन सुविधाओं को ‘ अधिकार’ कहते हैं।
  2. प्रतिज्ञापत्र किसी व्यक्ति, समूह अथवा राष्ट्र द्वारा नियमों एवं सिद्धान्तों का पालन करने के लिए किए गए वायदों के दस्तावेजों को ‘प्रतिज्ञा-पत्र’ कहते हैं।
  3. समन अदालत द्वारा जारी किया गया वह आदेश जिसके अनुसार उस व्यक्ति को अदालत के सम्मुख प्रस्तुत होने के लिए कहा जाता है जिसके नाम पर समन जारी किया गया है।
  4. रिटसर्वोच्च/उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को लिखित रूप से दिया गया औपचारिक-पत्र ‘रिट’ कहलाता है।
  5. प्राकृतिक अधिकार वे अधिकार जो व्यक्ति को प्राकृतिक रूप से प्राप्त हैं।
  6. परमादेश लेख इस निर्देश के द्वारा न्यायालय सरकार के संविधान के अधीन अपने कर्त्तव्य पूरे करने का आदेश दे सकता है।
  7. बेगारकिसी व्यक्ति द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को मुफ्त में या नाममात्र पैसों में जबरन काम कराना ‘बेगार’ कहलाता है।
  8. दलित ऐसी जाति में जन्मा व्यक्ति जिसे दूसरी जातियों के व्यक्ति छूने लायक नहीं मानते। दलितों के लिए अनुसूचित जाति, कमजोर वर्ग जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है।
  9. अवैध व्यापार अनैतिक कामों के लिए स्त्री, पुरुष या वच्चों की खरीद व विक्री।
  10. एमनेस्टी इंटरनेशनल मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्त्ताओं का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन दुनिया भर में मानवाधिकारों के हनन पर स्वतन्त्र रिपोर्ट जारी करता है।
  11. दावा सभी नागरिकों, समाज या सरकार से किसी नागरिक द्वारा कानूनी या नैतिक अधिकारों की माँग।
  12. अस्पृश्यता कोई मान्यता अथवा सामाजिक प्रचलन जिससे लोग जन्म के आधार पर जाति विशेष के लोगों को हीन समझा जाता है।
  13. जातीय समूह मानव जाति का ऐसा समूह जिसमें लोग आपस में एक मूल या सम्यक वंश के हों। एक जातीय समूह के लोग सांस्कृतिक आचरणों, धार्मिक विश्वासों और ऐतिहासिक स्मृतियों के द्वारा जुड़े होते हैं।
  14. सम्पनअदालती बुलावा- अदालत द्वारा सरकार को, सरकार के किसी अधिकारी को या किसी अन्य संस्थान को कुछ काम करने, कुछ जिम्मेदारियों का निर्वाह करने का लिखित आदेश या कुछ काम न करने की लिखित मनाही।

Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 5 बहुविकल्पीय प्रश्न

 

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. कानून द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब की गई?

(क) 1992 में

(ख) 1985 में

(ग) 1998 में

(घ) 1993 में✓

  1. ………में विश्व के विभिन्न देशों से लगभग 600 लोगों को पकड़कर अमेरिकी सेनाओं ने जेल में डाल दिया।

(क) सऊदी अरब

(ख) गोआंतानामो बे✓

(ग) कोसोवो

(घ) भारत

  1. निम्न अधिकार की विशेषता है

(क) अधिकार एक व्यक्ति का अन्य व्यक्तियों, अपने समाज और अपनी सरकार के प्रति दावा (claim) है।

(ख) अधिकार सीमित होते हैं।

(ग) अधिकार बनने के लिए व्यक्ति के दावे को समाज और सरकार की स्वीकृति होनी चाहिए।

(घ) उपर्युक्त तीनों✓

  1. इसके विभाजन से पूर्व कोसोवो का एक प्रान्त था?

(क) नार्वे

(ख) जिम्बाब्वे

(ग) श्रीलंका

(घ) यूगोस्लाविया✓

  1. कौनसे देश में वंशानुगत राजा का शासन है तथा वहाँ की जनता की अपने शासक को चुनने या बदलने में कोई भूमिका नहीं है?

(क) कोसोवो

(ख) सऊदी अरब✓

(ग) अमेरिका

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. स्वतन्त्रता के अधिकार का क्या अर्थ है?

(क) बोलने व अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता✓

(ख) कानून के समक्ष समानता

(ग) धार्मिक स्वतन्त्रता

(घ) शोषण के विरुद्ध अधिकार

  1. लोकतन्त्र में अधिकारों की आवश्यकता क्यों है?

(क) लोकतन्त्र को बनाए रखने के लिए

(ख) अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के दमन से बचाने के लिए

(ग) (क) व (ख) दोनों✓

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. मनुष्यों का खरीदना और बेचना, बेगार के निम्नलिखित मौलिक अधिकार के अन्तर्गत मनाही कर दी गई है

(क) स्वतन्त्रता का अधिकार

(ख) समानता का अधिकार

(ग) शोषण के विरुद्ध अधिकार✓

(घ) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

  1. इनमें से कौनसा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है?

(क) बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना।

(ख) ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना।

(ग), सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना।

(घ) बच्चों द्वारा माँ-बाप की सम्पत्ति विरासत में पाना।✓

  1. इनमें से कौनसी स्वतन्त्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है?

(क) सरकार की आलोचना की स्वतन्त्रता

(ख) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतन्त्रता✓

(ग) सरकार बदलने के लिए आन्दोलन शुरू करने की स्वतन्त्रता

(घ) संविधान के केन्द्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतन्त्रता

  1. निम्न में से किस अधिकार को डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान कीआत्मा और हृदयकहा था?

(क) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

(ख) शोषण के खिलाफ अधिकार

(ग) संवैधानिक उपचार का अधिकार✓

(घ) सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 4 संस्थाओं का कामकाज (Working Of Institutions) MCQ Aur Important word

 

error: Copyright Content !!
Scroll to Top