UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science Chapter- 6 Tissues (ऊतक) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

UP Board and NCERT Solution of Class 9 Science [विज्ञान] ईकाई 2 सजीव जगत में संगठन – Chapter-6 Tissues ( ऊतक) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Atilaghu Uttareey Prashn

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं विज्ञान ईकाई2 सजीव जगत में संगठन  के अंतर्गत चैप्टर6 ( ऊतक ) पाठ के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं कि पोस्ट आपको पसंद आयेगी अगर पोस्ट आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें

Class  9th  Subject  Science (Vigyan)
Pattern  NCERT  Chapter-  Tissues

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न / Atilaghu Uttareey Prashn

प्रश्न 1. सभी सजीव किससे बने होते हैं?

उत्तरसभी सजीव कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं।

प्रश्न 2. ‘अंगकिसे कहते हैं?

उत्तरउत्त्व श्रेणी के जन्तुओं तथा पौधों में विभिन्न प्रकार के ऊतक तन्त्र मिलकर अंग का निर्माण करते हैं। अंग अलग-अलग निश्चित कार्य करते हैं।

प्रश्न 3. ‘अंग तन्त्रकिसे कहते हैं ?

उत्तरविशेष कार्य करने वाले अंगों के समूह को अंग तन्त्र कहते हैं।

प्रश्न 4. पादप ऊतक की परिभाषा लिखिए।

उत्तरपादप कोशिकाओं के ऐसे समूह जिनकी उत्पत्ति, रचना एवं कार्य समान हों, पादप ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 5. ऊतक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया था?

उत्तरऊतक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग बिचर नामक वैज्ञानिक ने किया था।

प्रश्न 6. विभज्योतक क्या है ?

उत्तरवे ऊतक जिनकी कोशिकाएँ निरन्तर वृद्धि करके पौधों की लम्बाई एवं मोटाई में वृद्धि करती रहती हैं विभज्योतक कहलाते हैं।

प्रश्न 7. दृढ़ोतक या स्क्लेरेन्काइमा का एक प्रमुख कार्य लिखिए।

उत्तरदृढ़ोतक या स्क्लेरेन्काइमा का एक प्रमुख कार्य पौधों को दृढ़ता प्रदान करना है।

प्रश्न 8. जटिल ऊतक किसे कहते हैं ?

उत्तरजो ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं तथा जो सभी मिलकर इकाई ऊतक के रूप में कार्य करते हैं, जटिल ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 9. ग्रन्थिल ऊतक क्या हैं?

उत्तरग्रन्थियुक्त विशिष्ट स्रावी ऊतक, ग्रन्थिल ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 10. आक्षीरी ऊतक क्या है ?

उत्तरनलिकायुक्त वे विशिष्ट स्त्रावी ऊतक जो दुग्ध जैसे पदार्थ का स्त्रावण करते हैं आक्षीरी ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 11. ग्रन्थिल ऊतक का क्या कार्य है ?

उत्तरग्रन्थिल ऊतक, गोंद, रेजिन, तेल, सुगन्धित तेल एवं मकरन्द का स्त्रावण करते हैं।

प्रश्न 12. ग्रन्थिल ऊतक किन पौधों में पाये जाते हैं?

उत्तरग्रन्थिल ऊतक, जैट्रोपा, तम्बाकू, बबूल, चीड़ आदि पौधों में पाये जाते हैं।

प्रश्न 13. आक्षीरी ऊतक किन पौधों में पाये जाते हैं?

उत्तरआक्षीरी ऊतक, आक, गूलर आदि पौधों में पाये जाते हैं।

प्रश्न 14. पेशी और अस्थि को जोड़ने वाले ऊतक का नाम बताइये।

उत्तरपेशी और अस्थि को जोड़ने वाले ऊतक का नाम कण्डराएँ (ten- dons) हैं।

प्रश्न 15. पेशी को पेशी से जोड़ने वाले ऊतक का नाम लिखिए।

उत्तरपेशी से पेशी को जोड़ने वाले ऊतक का नाम स्नायु (ligament) है।

प्रश्न 16. ऊतक की परिभाषा दीजिए।

उत्तरकोशिकाओं का ऐसा समूह, जो आकार एवं आकृति में लगभग समान हो, जिनकी उत्पत्ति का स्रोत समान हो, जिसका विकास समान हो, जिसका विकास समान विधियों से हुआ हो तथा जो जीवधारी के शरीर में किसी विशेष क्रिया को सामूहिक रूप से सम्पन्न करती हो, ‘ऊतक’ कहलाता है।

प्रश्न 17. सरल ऊतक के किस प्रकार की कोशिकाएँ मृत होती हैं?

उत्तरदृढ़ोतक (sclerenchyma) की कोशिकाएँ मृत होती हैं।

प्रश्न 18. पौधों को यान्त्रिक दृढ़ता प्रदान करने वाले ऊतक का नाम बताइए।

उत्तरदृढ़ोतक (sclerenchyma) |

प्रश्न 19. जाइलम तथा फ्लोएम का निर्माण करने वाली कोशिकाओं के नाम बताइए।

उत्तरजाइलम-वाहिनिकाएँ, वाहिकाएँ, काष्ठ मृदूतक तथा काष्ठ तन्तु। फ्लोएम- चालनी नलिकाएँ, सखि कोशिकाएँ, फ्लोएम मृदूतक तथा फ्लोएम तन्तु।

प्रश्न 20. जाइलम तथा फ्लोएम के प्रमुख कार्य बताइए।

उत्तरजाइलम-जड़ों द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवणों के पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाना। फ्लोएम-पौधे के हरे भागों में निर्मित भोज्य पदार्थों को दूसरे भागों तक पहुँचाना।

प्रश्न 21. पौधे की मोटाई बढ़ाने वाले ऊतक का नाम लिखिए।

उत्तरविभज्योतक ऊतक ।

प्रश्न 22. ‘संवेदीतथाप्रेरकतन्त्रिकाओं के कार्यों में क्या अन्तर है?

उत्तरसंवेदी तन्त्रिकाएँशरीर के विभिन्न अंगों में उद्दीपन के संकेतों को मेरुरज्जु तथा मस्तिष्क तक पहुँचाती हैं।

प्रेरक तन्त्रिकाएँउद्दीपन के प्रति मस्तिष्क के अनुक्रिया के संकेतों को मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु से अंगों तक पहुँचाती हैं।

प्रश्न 23. मानव पेशियों के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए तथा उदाहरण दीजिए।

उत्तर–  मानव पेशियाँ तीन प्रकार की होती हैं-

(i) अरेखित पेशीआहारनाल, मूत्राशय, पित्ताशय आदि की पेशियाँ।

(ii) रेखित पेशीअग्रपाद, पश्चपाद तथा शरीर के अन्य इच्छापूर्वक गति कराये जाने वाले अंगों की पेशियाँ।

(iii) हृदपेशियाँ हृदय की मांसलभित्तियों की पेशियाँ।

प्रश्न 24. उस ऊतक के प्रकार का नाम लिखिए जो पाया जाता है

(i) पादप-जड़ों के सिरों पर,

(ii) आँतों की आन्तरिक त्वचा में,

(iii) दो लम्बी अस्थियों के बीच में,

(iv) दो अस्थियों को परस्पर बाँधने के लिए,

(v) अस्थि को पेशी से संयोजित करने के लिए।

उत्तर-(i) पादपजड़ों के सिरों पर : विभज्योतक।

(ii) आँतों की आन्तरिक त्वचा में : स्तम्भाकार शल्की ऊतक।

(iii) दो लम्बी अस्थियों के बीच में : उपास्थि (cartilage) ।

(iv) दो अस्थियों को परस्पर बाँधने के लिए : स्नायु या अस्थिबंध (ligament)।

(v) अस्थि को पेशी से संयोजित करने के लिए : कण्डरा (tendon)।

प्रश्न 25. मानव में रोमाभ स्तम्भाकार ऊतक (ciliated columnar tissues) कहाँ पाया जाता है? इसका क्या कार्य है?

उत्तरयह ऊतक शरीर के कुछ भागों की नलियों जैसे श्वास-नली (trachea) अथवा अण्डाणु-वाहिकाओं (fallopian-tubes) की भीतरी श्लेष्मिक झिल्ली में पाया जाता है। इसके रोम (cilia)निरन्तर लहराते हुए नलिका से गुजरने वाले पदार्थों को भीतर की ओर धकेलते रहते हैं।

प्रश्न 26. पार्श्व विभज्योतक क्या है ?

उत्तरये ऊतक तनों एवं जड़ों के पार्श्व भाग में स्थित होते हैं। इनसे पौधों के तनों एवं जड़ों की मोटाई बढ़ती है।

प्रश्न 27. स्थायी ऊतक किसे कहते हैं ?

उत्तरविभज्योतकों से बने वे ऊतक जिनकी कोशिकाओं में विभाजन की क्षमता समाप्त हो जाती है तथा जो एक निश्चित आकार ग्रहण कर लेते हैं, स्थायी ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 28. सरल स्थायी ऊतक क्या हैं?

उत्तरजो स्थायी ऊतक केवल एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं, सरल स्थायी ऊतक कहलाते हैं।

प्रश्न 29. स्थूलकोण ऊतक या कॉलेन्काइमा के प्रमुख दो कार्य लिखिए।

उत्तरस्थूलकोण ऊतक या कॉलेन्काइमा के प्रमुख कार्य –

(1) ये पौधों में दृढ़ता प्रदान करते हैं।

(2) क्लोरोफिल की उपस्थिति में जब प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाने का कार्य करते हैं, तब इन्हें क्लोरेन्काइमा भी कहते हैं।

प्रश्न 30. जटिल ऊतक कितने प्रकार के होते हैं ? उनके नाम लिखिए।

उत्तरजटिल ऊतक निम्न दो प्रकार के होते हैं-

(1) दारु ऊतक या जाइलम (Xylem)

(2) अधोवाही ऊतक या फ्लोएम (Phloem) ।

प्रश्न 31. शीर्षस्थ विभज्योतक क्या है ?

उत्तरये ऊतक जड़ एवं तने के शिखाग्र पर स्थित रहते हैं तथा जड़ एवं तने की लम्बाई में वृद्धि करते हैं।

प्रश्न 32. अन्तर्विष्ट विभज्योतक क्या है ?

उत्तरये ऊतक पौधे में पत्ती के आधार के पास अथवा पर्व के आधार के पास स्थित होते हैं। ये पौधे की लम्बाई बढ़ाने में सहयोग करते हैं।

error: Copyright Content !!
Scroll to Top