UP Board Solution of Class 9 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यूँ ?(Loktantra Kya? Loktantra Kyon?) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Civics [नागरिक शास्त्र] Chapter-1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यूँ ?(Loktantra Kya? Loktantra Kyon?) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 1 फ्रांसीसी क्रान्ति (Francisi Kranti) MCQ, Important Year, Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-3: नागरिक शास्त्र लोकतांत्रिक राजनीति-1 खण्ड-1 के अंतर्गत चैप्टर-1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यूँ ?(Loktantra Kya? Loktantra Kyon?) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यूँ ?(Loktantra Kya? Loktantra Kyon?)
Part 3  Civics [नागरिक शास्त्र]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name लोकतांत्रिक राजनीति-1

लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यूँ ?(Loktantra Kya? Loktantra Kyon?)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. लोकतन्त्रयह सरकार का वह स्वरूप है जिसमें शासक का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है।
  2. गैरलोकतान्त्रिक सरकार इस सरकार में लोग अपने शासक का चुनाव नहीं करते और उन्हें निर्णय लेने का भी कोई अधिकार नहीं होता है।
  3. सार्वभौम 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, रंग, सम्प्रदाय या सामाजिक स्थिति का हो, उसे मतदान करने का अधिकार प्राप्त है।
  4. सैनिक शासन सेना द्वारा शासन जिसमें नागरिकों के अधिकारों की स्वतन्त्रता पर और ऐसे विचारों के प्रकाशन पर रोक है जिसे सरकार आपत्तिजनक मानती है।
  5. तख्तापलट किसी सरकार को गैर-कानूनी ढंग से उखाड़ फेंकने को तख्तापलट कहते हैं। यह हिंसात्मक और अहिंसात्मक दोनों हो सकता है।
  1. विपक्षी दल वे राजनैतिक दल जो चुनाव हार जाने के कारण सरकार का गठन करने में विफल होते हैं और सरकार का विरोध करने और उसे मनमानी करने से रोकने के लिए उसकी आलोचना करते रहते हैं।
  2. महिला मताधिकार चुनाव की वह प्रणाली, जिसमें महिलाओं (स्त्रियों) को मतदान का अधिकार दिया जाता है। सन् 2015 तक सऊदी अरब में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है।
  3. प्रतिनिधि लोकतन्त्र इस व्यवस्था में शासन लोगों द्वारा नहीं, बल्कि उनके द्वारा चुने प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है।
  4. प्रत्यक्ष लोकतन्त्र इसमें राज्य की इच्छा जनता द्वारा आम सभाओं के माध्यमों से प्रकट की जाती है उसे प्रत्यक्ष लोकतन्त्र कहते हैं।
  5. तानाशाही शासन का वह स्वरूप जिसमें सत्ता एक व्यक्ति अथवा कुछ व्यक्तियों के हाथों में केन्द्रित रहती है तथा वह अपनी इच्छा अनुसार इन शक्तियों का प्रयोग करते हैं।
  6. नागरिक समानतालोकतान्त्रिक व्यवस्था में इसका अर्थ सभी नागरिकों को एक समान बिना भेदभाव के वोट देना है।

 

 Social Science नागरिक शास्त्र (Civics) Chapter- 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

1: “लोकतन्त्र जनता का, जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन है।लोकतन्त्र की यह परिभाषा निम्न द्वारा दी गई है

(क) जवाहरलाल नेहरू

(ख) गैटल

(ग) अब्राहम लिंकन✓

(घ) चर्चिल

  1. निम्नलिखित में से किस देश में दिसम्बर, 2015 को महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया गया?

(क) स्विट्जरलैंड

(ख) चीन

(ग) पाकिस्तान

(घ) सऊदी अरब✓

  1. निम्नलिखित देश में जनमतसंग्रह (Referendum) तथा प्रस्तावाधिकार (Initiative) की व्यवस्थाएँ मौजूद हैं

(क) भारत

(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका

(ग) फ्रांस

(घ) स्विट्जरलैंड✓

  1. लोकतन्त्र में किसी समस्या के समाधान में किसकी भूमिका अधिक महत्त्वपूर्ण होती है?

(क) विपक्षी दल की

(ख) मीडिया की

(ग) सत्तारूढ़ दल की

(घ) ये सभी✓

  1. लोकतंत्र में सम्प्रभुता किसमें निहित रहती है?

(क) संसद

(ख) जनता✓

(ग) प्रधानमंत्री

(घ) राष्ट्रपति

  1. किस देश के लोकतंत्र को सर्वाधिक प्राचीन और परिपक्व लोकतंत्र कह सकते हैं?

(क) भारत

(ख) ब्रिटेन✓

(ग) अमेरिका

(घ) स्पेन

  1. मैक्सिको में हर वर्ष बाद राष्ट्रपति चुनने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनायी जाती है।

(क) चार

(ख) पाँच

(ग) छः✓

(घ) सात

  1. लोकतंत्र की कौनसी व्यवस्था सही नहीं है?

(क) अधिकार प्रदान करता है

(ख) जनता की भागीदारी

(ग) भ्रष्टाचार नहीं होता✓

(घ) दलगत बुराइयाँ होती हैं

  1. लोकतंत्र किसको प्रोत्साहन देता है?

( क) निजी सम्पत्ति को

(ख) भ्रष्टाचार को

(ग) जनता के धन के अपव्यय को

(घ) ये सभी✓

  1. डेमोक्रेशियाशब्द किस भाषा से सम्बन्धित है?

(क) लैटिन

(ख) अंग्रेजी

(ग) यूनानी✓

(घ) जर्मन

  1. जिम्बाब्वे को अल्पसंख्यक गोरों के शासन से मुक्ति कब मिली?

(क) 1979

(ख) 1980✓

(ग) 1981

(घ) 1982

  1. मुगाबे को राष्ट्रपति पद से कब हटा दिया गया?

(क) 2017✓

(ख) 2018

(ग) 2019

(घ) 2020

  1. चीन में 1958-61 के दौरान विश्व का सबसे भयावह अकाल पड़ा, इसमें कितने लोग मारे गये?

(क) 1 करोड़

(ख) 2 करोड़

(ग) 3 करोड़✓

(घ) 4 करोड़

  1. राष्ट्रीय जन संसद किसे नियुक्त करती है?

(क) देश के राष्ट्रपति को✓

(ख) संसद के अध्यक्ष को

(ग) देश के नेता को

(घ) देश की संसद को

  1. चीनी संसद का क्या नाम है?

(क) राष्ट्रीय जन समिति

(ख) राष्ट्रीय जन सम्मेलन

(ग) नई जन संसद

(घ) राष्ट्रीय जन संसद✓

  1. चीन और मैक्सिको अलोकतान्त्रिक क्यों है?

(क) लोग मतदान नहीं कर सकते✓

(ख) तानाशाह लोगों द्वारा निर्वाचित नहीं होते

(ग) चुनाव नियमित रूप से नहीं कराए जाते

(घ) वहाँ कोई विपक्षी दल नहीं होता

  1. लोकतन्त्र जनता का, जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन है।लोकतन्त्र की उपर्युक्त परिभाषा निम्न द्वारा दी गई है

(क) जवाहरलाल नेहरू

(ख) गैटल

(ग) अब्राहम लिंकन✓

(घ) चर्चिल

  1. विश्व इतिहास में दर्ज सबसे बुरा अकाल किस देश में पड़ा था?

(क) चीन✓

(ख) भारत

(ग) पाकिस्तान

(घ) जिम्बाब्वे

  1. आजादी के समय से जिम्बाब्वे का शासक कौन बना हुआ था?

(क) पिनोशे

(ख) नेतान्याहू

(ग) रॉबर्ट मुगाबे✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. किस देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं है?

(क) एस्टोनिया

(ख) सऊदी अरब✓

(ग) फिजी

(घ) मैक्सिको

  1. जानुपीएफ क्या है?

(क) यह जिम्बाब्वे का एक राजनीतिक दल है✓

(ख) यह जिम्बाब्वे का एक शैक्षणिक संस्थान है.

(ग) यह पाकिस्तान का एक राजनीतिक दल है

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. निम्न देश में जनमत संग्रह (Referendum) तथा प्रस्तावाधिकार (Initiative) की व्यवस्थाएँ मौजूद हैं

(क) भारत

(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका

(ग) फ्रांस

(घ) स्विट्जरलैण्ड✓

  1. वह शासन प्रणाली जिसमें शासन की सत्ता एक ही व्यक्ति अथवा दल के हाथों में होती है, कहलाती है

(क) लोकतन्त्र

(ख) संघीय शासन प्रणाली

(ग) अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली

(घ) अधिनायकवाद (तानाशाही)✓

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 6 जनसंख्या (Jansankhya) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top