UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 3 अपवाह (Apavaah) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter- 3 अपवाह (Apavaah) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-1  के अंतर्गत चैप्टर-3 अपवाह (Apavaah) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name अपवाह (Apavaah)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

अपवाह (Apavaah)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. गोखुर झील इस झील का निर्माण बाढ़ वाले क्षेत्रों में किसी नदी विसर्प के कटने से होता है।
  2. लैगून खारे पानी की झील जो समुद्र के तट पर स्पिट तथा रोधिका आदि के कारण बनती है।
  3. जल प्रपात जब नदी बहुत तीव्र ढाल से नीचे गिरती है, तो ऊपर से जल के नीचे गिरने की इस क्रिया को जल प्रपात कहते हैं।
  4. नदी विसर्प नदी के मार्ग में मोड़ आने से बनने वाले भू-आकार को नदी विसर्प कहते हैं।
  5. अन्तर्देशीय अपवाह जब किसी नदी का पानी समुद्र तक नहीं पहुँचता बल्कि किसी अन्तर्देशीय सागर या झील में जाता है, उसे अन्तर्देशीय अपवाह कहते हैं।
  6. वितरिका वितरिका वह जलधारा है जो मुख्य नदी से पृथक् होकर इसके जल का कुछ भाग अपने साथ ले जाती है।
  7. ज्वारनद मुख किसी नदी का ज्वारीय मुख जहाँ पर नदी का मीठा व सागर का खारा जल आपस में मिलते हैं।
  8. डेल्टा लगभग तिकोने आकार का जलोढ़ मिट्टी से बना समतल भूभाग जो नदी के मुहाने पर बनता है।
  9. विसर्प किसी नदी का घुमावदार भाग या वक्र जो उस समय बनते हैं जब नदी समतल पथ पर एक दिशा से दूसरी दिशा में घूमती रहती है जो प्रायः निचले मार्ग में होता है।
  10. मुहाना झील या सागर में नदी मिलन-स्थल मुहाना कहलाता है।
  11. गाद नदी में पाई जाने वाली बालू मिट्टी आदि गाद कहलाती है।
  12. गुम्फित घाटी ऐसी नदी की घाटी जिसके बीच में टापू पाए जाते हैं तथा नदी कई धाराओं में बँटकर बहती है।
  13. गार्ज तेज खड़े किनारों वाली गहरी घाटियाँ गार्ज कहलाती हैं।

 

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 3 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. नर्मदा और तापी नदियाँ अपने मुहाने पर किस भूआकृति का निर्माण करती हैं?

(क) डेल्टा

(ख) ज्वारनदमुख✓

(ग) गॉर्ज

(घ) वी आकार की घाटी

  1. गंगा के मैदान में बड़ेबड़े विसर्प क्यों बन जाते हैं?

(क) तीव्र ढाल के कारण

(ख) मन्द ढाल के कारण✓

(ग) खड़े ढाल के कारण

(घ) उपजाऊ मैदान के कारण

  1. ओरसंग निम्न में से किसकी प्रमुख सहायक नदी है?

(क) नर्मदा नदी✓

(ख) महानदी

(ग) यमुना नदी

(घ) चेनाब नदी

  1. लद्दाख, गिलगिट एवं पाकिस्तान से होकर बहने वाली नदी कौनसी है?

(क) कावेरी

(ख) नर्मदा

(ग) सिन्धु✓

(घ) ब्रह्मपुत्र

  1. पश्चिम बंगाल काशोककिस नदी को कहा जाता है?

(क) दामोदर नदी✓

(ख) सिन्धु नदी

(ग) तापी नदी

(घ) नर्मदा नदी

  1. दक्षिण गंगा के नाम से जानी जाने वाली नदी का नाम बताइए

(क) कृष्णा

(ख) महानदी

(ग) कावेरी

(घ) गोदावरी✓

  1. पश्चिम की ओर बहने वाली पेरियार नदी किस राज्य से होकर बहती है?

(क) तमिलनाडु

(ख) केरल✓

(ग) कर्नाटक

(घ) महाराष्ट्र

  1. धुआँधार प्रपात किस राज्य में स्थित है?

(क) मध्य प्रदेश✓

(ख) छत्तीसगढ़

(ग) झारखण्ड

(घ) महाराष्ट्र

  1. गंगा की मुख्य जलधारा को क्या कहा जाता है?

(क) भागीरथी✓

(ख) छत्तीसगढ़

(ग) झारखण्ड

(घ) महाराष्ट्र

  1. जालीदार प्रतिरूप कब बनता है?

(क) जब कोई नदी धारा समतल की ढलान के अनुसार बहती है।

(ख) जब किसी नदी की सहायक नदियाँ उसमें समकोण पर मिलती हैं।✓

(ग) जब प्रतिरूप प्रबल संधित शैलीय भूभाग पर विकसित होता है।

(घ) जब केन्द्रीय शिखर अथवा गुम्बद जैसी संरचना से धाराएँ विभिन्न दिशाओं में प्रवाहित होती है।

  1. वूलर झील कहाँ स्थित है?

(क) राजस्थान में

(ख) पंजाब में

(ग) उत्तर प्रदेश में

(घ) जम्मू-कश्मीर में✓

  1. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है?

(क) सतपुड़ा

(ख) अमरकंटक

(ग) ब्रह्मगिरी

(घ) पश्चिमी घाट के ढाल✓

  1. निम्नलिखित में से कौनसी लवणीय जल वाली झील है?

(क) सांभर✓

(ख) वूलर

(ग) डल

(घ) गोबिंद सागर

  1. निम्नलिखित में से कौनसी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?

(क) नर्मदा

(ख) गोदावरी✓

(ग) कृष्णा

(घ) महानदी

  1. निम्नलिखित नदियों में से कौनसी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

(क) महानदी

(ख) कृष्णा

(ग) तुंगभद्रा

(घ) ताप्ती✓

  1. गंगा की मुख्य जलधारा को क्या कहा जाता है?

(क) भागीरथी✓

(ख) अलकनंदा

(ग) गंगोत्री हिमाद्री

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. सिंधु नदी की कौनसी सहायक नदी का स्रोत हिमाचल प्रदेश में है?

(क) सतलुज

(ख) ब्यास

(ग) रावी

(घ) चेनाब✓

  1. गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौनसी है?

(क) गोदावरी

(ख) गंडक

(ग) महानदी

(घ) यमुना✓

  1. पश्चिम बंगाल का शोककिस नदी को कहा जाता है?

(क) दामोदर नदी✓

(ख) सिंधु नदी

(ग) तापी नदी

(घ) नर्मदा नदी

  1. लद्दाख, गिलगित एवं पाकिस्तान से होकर बहने वाली नदी कौनसी है?

(क) कावेरी

(ख) नर्मदा

(ग) सिंधु✓

(घ) ब्रह्मपुत

  1. किस नदी की कोई सहायक नदी नहीं है?

(क) नर्मदा नदी✓

(ख) महानदी

(ग) यमुना नदी

(घ) चेनाब नदी

  1. घाघरा, गंडक एवं कोशी का स्रोत कहाँ है?

(क) पंजाब हिमालय

(ख) नेपाल हिमालय✓

(ग) हिमाचल हिमालय

(घ) कुमाऊँ हिमालय

  1. इनमें से कौनसी नदी कृष्णा की सहायक नदी नहीं है?

(क) कोयना

(ख) मूसी

(ग) तुंगभद्रा

(घ) दिबांग✓

 

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 2 भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top