UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 2 भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter- 2 भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-1  के अंतर्गत चैप्टर-2 भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

भारत का भौतिक स्वरूप (Bharat ka Bhautik Swarup)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. प्रवाल ये सूक्ष्म जीव कम समय तक जीवित रहते हैं।
  2. प्रवाल वलय द्वीप ये गोलाकार अथवा हार्स-शू के आकार के रोधिका होते हैं।
  3. बैरन द्वीप यह अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह का एक द्वीप है। इस द्वीप पर भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी स्थित है।
  4. गोंडवानालैण्ड यह एक प्राचीन महाद्वीप का दक्षिणी भाग है। इस महाद्वीप का उत्तरी भाग अंगारालैण्ड कहलाता था।
  5. टेथीस सागरयह उथला सागर अति प्राचीन काल में अंगारालैण्ड व गोंडवानालैण्ड के मध्य में स्थित था।
  6. रोधिका तट के समीप नदी की धारा के बीच रेत अथवा कीचड़ का जमाव रोधिका कहलाता है।
  7. ब्लफ एक ऊँची तीव्र ढाल वाली चट्टान जो प्रायः नदी द्वारा काटकर बनाई जाती है।
  8. लेवीज नदी का ऊँचा किनारा जो बाढ़ के मैदान के तल से ऊँचा होता है।
  9. लैगून बालू की रोधिका द्वारा समुद्र से पृथक् की गई खारे पानी की झील।
  10. चिल्का झील यह ओडिशा राज्य में महानदी के डेल्टा के दक्षिण में पूर्वी तट पर स्थित महत्त्वपूर्ण झील है।
  11. हिमाद्रि यह हिमालय की सबसे उत्तरी श्रृंखला है जिसमें हिमालय के सभी प्रमुख शिखर स्थित हैं।
  12. माजोली ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित यह क्षेत्र एक नदी द्वीप है। यह विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जहाँ लोग निवास भी करते हैं।
  13. बरकान बालू का अर्द्ध चन्द्राकार टीला बरकान कहलाता है।
  14. दोआब दोआब दो नदियों के बीच के क्षेत्र को कहते हैं। यह ‘दो’ और ‘आब’ अर्थात् पानी शब्दों के योग से बना है, जैसे गंगा और यमुना के बीच का भाग।
  15. वितरिकाएँ जब नदी अपने निचले क्षेत्र में जाकर गाद के जमा होने के कारण कई धाराओं में बँट जाती है तो उन्हें वितरिकाएँ कहा जाता है।
  16. भूगर्भीय प्लेट पृथ्वी की ठोस परत के नीचे मौजूद पारम्परिक धाराएँ इसकी पर्पटी या स्थलमण्डल को कई बड़े भागों में बाँटती हैं। इस भाग को टेक्टोनिक या स्थलमण्डल प्लेट कहा जाता है।
  17. दुर्बलतामण्डलभूपर्पटी के नीचे अर्द्धद्रवित् शैलों की परत दुर्बलतामण्डल कहलाती है। इसे अंग्रेजी में Asthenosphere कहते हैं।
  18. भूगर्भीय प्लेट भूगर्भ से उठती तरंगों के कारण ऊपरी परत के फटकर बड़े-बड़े टुकड़ों में बँट जाने से बने भूखण्ड भूगर्भीय प्लेट या स्थलमण्डली प्लेट कहे जाते हैं।
  19. प्रायद्वीप वह भूभाग जो तीन ओर से जल से घिरा होता है।
  20. द्वीप वह छोटा भूखण्ड जो चारों ओर से जल से घिरा होता है।
  21. भूविज्ञान वह विज्ञान जिसमें शैलों के अध्ययन द्वारा पृथ्वी के संगठन, इतिहास तथा उसकी संरचना की जानकारी होती है।
  22. हिमानी हिम या बर्फ के खिसकते हुए विशाल खण्ड को हिमानी या हिम नदियाँ कहते हैं।
  23. नवीन वलित पर्वतभूपर्पटी की आन्तरिक शक्तियों के कार्य द्वारा स्थल पर दबाव या भिंचाव के फलस्वरूप वलन प्रक्रिया से बने पर्वत, जो पृथ्वी के इतिहास के नवीनतम काल में बने हैं, जैसे-हिमालय, आल्पस आदि।
  24. जलोढ़क नदियों द्वारा बहाकर लाई गई, बहुत ही बारीक पंकनुमा मिट्टी को जलोढ़क कहते हैं। जलोढ़क का दूसरा नाम अवसाद है।
  25. जलोढ़ मैदान नदी द्वारा बहाकर लाए गए अवसाद (जलोढ़) के जमाव से बनी समतल भूमि को जलोढ़ मैदान कहते हैं।
  26. हिमाचल श्रेणी हिमाचल पर्वत की मध्यवर्ती श्रेणी को हिमाचल श्रेणी कहते हैं। हिमाचल श्रेणी को मध्य या लघु हिमालय भी कहते हैं।
  27. दर्रा पर्वत श्रेणी का वह निचला भाग अथवा घाटी जो पर्वत श्रेणी को पार करने के लिए प्राकृतिक मार्ग प्रदान करता है, दर्रा कहलाता है।
  28. पूर्वाचल भारत की पूर्वी सीमा पर विस्तृत पर्वत श्रेणियों को पूर्वांचल कहते हैं।
  29. जल विभाजकवह ऊँची भूमि जो आस-पास के अपवाह क्षेत्रों को दो भिन्न दिशाओं में विभाजित करती है, जल विभाजक कहलाती है।
  30. गॉर्ज नदी की अपरदन प्रक्रिया द्वारा बनी अंग्रेजी के I (आई) अक्षर के आकार की गहरी, सँकरी घाटी को गॉर्ज या कैनियन कहते हैं।
  31. वितरिकानदी के सागर में मिलने से पहले कई शाखाओं में विभाजित होने वाली शाखाओं को वितरिका कहते हैं। वितरिका का दूसरा नाम उपनदी है।
  32. डेल्टा नदी के मुहाने पर बनी वह त्रिभुजाकार भू-आकृति, जिसका निर्माण नदी द्वारा बहाकर लाए गए अवसादों के जमाव से हुआ है।
  33. ज्वारनदमुख (एश्चुअरी)- नदी का वह अवसाद से जमावरहित मुहाना जिसमें ज्वार का पानी दूर तक आसानी से प्रवेश कर जाता है।
  34. बांगर पुराने कार्प से बना बाढ़ के मैदान से ऊपर का मैदान।
  35. खादर नए कार्प से बना बाढ़ का मैदान।
  36. भाबरशिवालिक पर्वत पदीय क्षेत्र गुटिका से बना मैदान।
  37. तराई दलदली भूमि से निर्मित क्षेत्र तराई कहलाता है।

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 2 बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. सबसे उत्तरी श्रृंखला को किस नाम से जाना जाता है?

(क) हिमाचल

(ख) हिमाद्रि✓

(ग) शिवालिक

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भूपर्पटी की कितनी टैक्टोनिक प्लेटें हैं?

(क) 7✓

(ख) 8

(ग) 9

(घ) 6

  1. भारत के भूस्वरूप में विविधता का क्या कारण है?

(क) शैलों में एकरूपता के कारण

(ख) शैलों में समानता के कारण

(ग) शैलों में विविधता के कारण✓

(घ) उपर्युक्त सभी के कारण

  1. सेलखड़ी किस प्रकार की शैल है?

(क) कठोर

(ख) मुलायम✓

(ग) चिकनी मिट्टी जैसी

(घ) लोहे जैसी

  1. भारत को विशाल देश क्यों माना जाता है?

(क) एकसमान स्थलाकृतियों के कारण

(ख) विभिन्न स्थलाकृतियों के कारण✓

(ग) अधिकांश पर्वतीय स्थलाकृतियों के कारण

(घ) अधिकांश पठारी स्थलाकृतियों के कारण

  1. सिन्धु एवं तिस्ता नदी के बीच जमा कंकड़ों की तंग पट्टी जो शिवालिक की ढलान के समानान्तर पायी जाती है उसे कहा जाता है

(क) खादर पट्टी

(ख) बांगर पट्टी

(ग) भाबर पट्टी✓

(घ) तराई पट्टी

  1. सिन्धु एवं सतलुज नदी के बीच के हिमालय के भाग का पारम्परिक नाम क्या था?

(क) असुम-हिमालय

(ख) कुमाऊँ-हिमालय

(ग) पंजाब-हिमालय✓

(घ) पूर्वांचल

  1. उस सिद्धान्त का नाम बताइए जिसके अनुसार पृथ्वी की पर्पटी मुख्यतः 7 बड़े भूखण्डों में बँटी है

(क) कोरिआलिस का सिद्धान्त

(ख) महाद्वीप प्रतिस्थापन का सिद्धान्त

(ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त✓q

(घ) फेरल का सिद्धान्त

  1. भारत के उच्चावच का निर्माण और उसमें संशोधन किन कारणों से हुआ है?

(क) अपक्षय के कारण

(ख) अपरदन के कारण

(ग) निक्षेपण के कारण

(घ) उपर्युक्त सभी के कारण✓

  1. कुल्लू घाटी किस राज्य में है?

(क) उत्तर प्रदेश

(ख) हिमाचल प्रदेश✓

(ग) उत्तराखण्ड

(ब) राजस्थान

  1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो

(क) तट

(ख) प्रायद्वीप✓

(ग) द्वीप

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम

(क) हिमाचल

(ख) पूर्वाचल✓

(ग) उत्तराखण्ड

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी

(क) कोरोमण्डल

(ख) कन्नड़

(ग) कोंकण✓

(घ) उत्तरी सरकार

  1. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर

(क) अनाईमुडी

(ख) महेंद्रगिरि✓

(ग) कंचनजंगा

(घ) खासी

  1. भूपर्पटी अनेक टुकड़ों में क्यों विभक्त हो गयी?

(क) वर्षा के कारण

(ख) तापक्रम बढ़ने के कारण

(ग) तापक्रम कम होने के कारण

(घ) संवहनीय धाराओं के कारण✓

  1. विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप कौनसा है?

(क) अंडमान-निकोबार

(ख) लक्षद्वीप

(ग) माजुली✓

(घ) श्रीलंका

  1. दोआब किसे कहते हैं?

(क) पंजाब

(ख) उच्चभूमि

(ग) दो नदियों के बीच का भाग✓

(घ) द्विनद

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 1 भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top