UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 1 भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter- 1 भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-1  के अंतर्गत चैप्टर-1 भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

भारत: आकार एवं स्थिति (Bharat: Aakaar Aur Sthiti)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

 

  1. स्थानीय समयकिसी स्थान का वहाँ के मध्याह्न के सूर्य के अनुसार निर्धारित समय को स्थानीय समय कहते हैं।
  2. प्रामाणिक समय जब किसी देश में किसी देशान्तर के स्थानीय समय को पूरे देश का समय मान लिया जाता है, तो उसे प्रामाणिक समय कहते हैं। प्रायः यह प्रत्येक देश के मानक याम्योत्तर के अनुसार होता है।
  3. इन्दिरा प्वाइंट यह भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी विन्दु था। वर्ष 2004 में आई भयंकर सुनामी लहरों के कारण इसकी ऊँचाई 4.25 मीटर कम हो गयी।
  4. स्थल रुद्ध वह राज्य अथवा देश जो चारों ओर से भूमि से घिरा हो अर्थात् जिसकी तटरेखा कहीं समुद्र को स्पर्श न करती हो, उसे स्थल रुद्ध कहते हैं।
  5. उपमहाद्वीपकिसी महाद्वीप का वह भाग जो पर्वत श्रृंखला अथवा समुद्र जैसे प्राकृतिक लक्षणों द्वारा शेष महाद्वीप से अलग दिखाई देता है, उपमहाद्वीप कहलाता है।
  6. प्राचीन रेशम मार्गयह मार्ग भारत से गुजरता था तथा पूर्व को पश्चिम से जोड़ता था।
  7. कर्क रेखा 23°30′ उत्तर अक्षांश से गुजरने वाली रेखा जो पूरे देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है, उसे कर्क रेखा कहते हैं।
  8. दर्रापर्वत श्रेणी का वह निचला भाग अथवा घाटी जो पर्वत श्रेणी को पार करने के लिए प्राकृतिक मार्ग प्रदान करता है, दर्रा कहलाता है।
  9. जलसन्धि दो जलराशियों को जोड़ने वाली सँकरी जलराशि।
  10. स्वेज नहर वह नहर जो सिनाई प्रायद्वीप को काटकर लाल सागर तथा भूमध्य सागर को मिलाती है।
  11. प्रायद्वीपवह भूभाग जो चार ओर से जल से घिरा होता है।
  12. द्वीपवह भूभाग जो तीन ओर से जल से घिरा होता है।
  13. पूर्वी गोलार्द्ध पृथ्वी का वह आधा भाग जो प्रधान मध्याह्न रेखा (0° देशान्तर) के पूर्व में स्थित है।
  14. रेशम मार्ग यह विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मार्ग’ भारत से गुजरता था तथा पूर्व-पश्चिम को जोड़ता था।
  15. मध्याह्न रेखाएँ देशान्तर रेखाओं को मध्याह्न रेखाएँ इसलिए कहते हैं क्योंकि एक देशान्तर पर स्थित सभी स्थानों पर मध्याह्न एक ही समय होता है।
  16. प्रधान मध्याह्न रेखा वह प्रधान देशान्तर रेखा जो उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों को मिलाती खींची गई मानी गई है। दूसरे शब्दों में, शून्य देशान्तर को प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं।
  17. मानक याम्योत्तर82°30′ पूर्वी देशान्तर को भारत की मानक याम्योत्तर कहते हैं।

 

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 1  बहुविकल्पीय प्रश्न

नोटनिम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए

  1. कौनसा अक्षांश वृत्त भारत को दो बराबर भागों में विभक्त करता है?

(क) कर्क वृत्त✓

(ख) मकर वृत्त

(ग) भारतीय मानक याम्योत्तर

(घ) प्रधान मध्याह्न याम्योत्तर

  1. भारत का देशान्तर रेखीय विस्तार बताइए।

(क) 68°7′ पूर्व से 82°30′ पूर्व

(ख) 82°30′ पूर्व से 97°256′ पूर्व

(ग) 8°4′ उत्तर से 97°25′ पूर्व

(घ) 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व✓

3 . भारत का विस्तार किनकिन अक्षांश वृत्तों के बीच में है?

(क) 6°4′ उत्तर से 23°30′ उत्तर

(ख) 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर✓

(ग) 8°4′ उत्तर से 6°4′ उत्तर

(घ) इनमें से सब में

  1. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?

(क) उत्तरी गोलार्द्ध✓

(ख) दक्षिणी गोलार्द्ध

(ग) पश्चिमी गोलार्द्ध

(घ) इन सब में

  1. भारत की मानक याम्योत्तर किस स्थान से होकर गुजरती है?

(क) प्रयागराज

(ख) मिर्जापुर✓

(ग) मुम्बई

(घ) इन्दौर

  1. भारत के किस याम्योत्तर का स्थानीय समय मानक समय माना जाता है?

(क) 68°7′ पूर्व

(ख) 23°30′ उत्तर

(ग) 82°30′ पूर्व✓

(घ) 23°30′ दक्षिण

  1. गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में कितना अन्तर है?

(क) 5 घण्टे 45 मिनट

(ख) 2 घण्टे✓

(ग) 3 घण्टे

(घ) 4 घण्टे

  1. भारत की स्थलीय सीमा कितनी लम्बी है?

(क) 7517.6 किमी

(ख) 3265 किमी

(ग) 15200 किमी✓

(घ) 2940 किमी

  1. लक्षद्वीप का अक्षांशीय विस्तार बताइए।

(क) 6°4′ उत्तर से 13°45′ उत्तर

(ख) 10° उत्तर से 13° उत्तर✓

(ग) 72° पूर्व से 75° पूर्व

(घ) 92°25′ पूर्व से 94° पूर्व

  1. भारतीय संघ के दक्षिणतम बिन्दु को क्या कहा जाता है?

(क) इन्दिरा चोटी

(ख) इन्दिरा प्वाइंट✓

(ग) इण्डिया प्वाइंट

(घ) इन्दिराणा प्वाइंट

  1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजस्थान

(ख) ओडिशा✓

(ग) छत्तीसगढ़

(घ) त्रिपुरा

12- भारत का सबसे पूर्वी देशान्तर कौनसा है?

(क) 97°25′ पू०✓

(ख) 77°6′ पू.

(ग) 68°7′ पू.

(घ) 82°32′ पू.

13- उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?

(क) चीन

(ख) भूटान

(ग) नेपाल✓

(घ) म्यांमार

14- ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केन्द्रशासित क्षेत्र में जाएँगे?

(क) पुडुचेरी

(ख) लक्षद्वीप✓

(ग) अण्डमान और निकोबार

(घ) दीव और दमन

15- मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौनसा देश है?

(क) भूटान

(ख) ताजिकिस्तान✓

(ग) बांग्लादेश

(घ) नेपाल

  1. दक्षिण की गंगाकिस नदी को कहाजाता है?

(क) गोदावरी✓

(ख) ब्रह्मपुत्र

(ग) रावी-सतलुज

(घ) कृष्णा

  1. स्वेज नहर को कब खोला गया था?

(क) 1861 में

(ख) 1860 में

(ग) 1869 में✓

(घ) 1871 में

  1. कौनसा/से देश भारत से बड़ा है/बड़े हैं?

(क) रूस

(ख) अमेरिका

(ग) चीन

(घ) ये सभी✓

  1. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

(क) 30 लाख वर्ग किमी

(ख) 31 लाख वर्ग किमी

(ग) 32.8 लाख वर्ग किमी✓

(घ) 32.9 लाख वर्ग किमी

  1. भारत कौनसे गोलार्द्ध में स्थित है?

(क) पूर्वी

(ख) पश्चिमी

(ग) उत्तरी✓

(घ) दक्षिणी

  1. भारतीय संघ के दक्षिणतम बिन्दु को क्या कहा जाता है?

(क) इंदिरा चोटी

(ख) इंदिरा बिंदु✓

(ग) इंडिया बिंदु

(घ) इंदिराणा बिंदु

  1. भारत विश्व का…………. बड़ा देश है।

(क) सातवाँ✓

(ख) दूसरा

(ग) पहला

(घ) पाँचवाँ

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science इतिहास (History) Chapter- 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे (Aadhunik Vishwa men Charvahe) MCQ, Important Year, Important word

 

error: Copyright Content !!
Scroll to Top