UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter- 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-2  के अंतर्गत चैप्टर-5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani)

 

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. पारिस्थितिक तन्त्र किसी भी क्षेत्र के पर्यावरण में रहने वाले पादपों तथा प्राणियों का आपसी सम्बन्ध पारिस्थितिक तन्त्र कहलाता है।
  2. जीवोम भूमि पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों तथा वन्य जीवों के विशाल पारिस्थितिक तन्त्र को जीवोम कहते हैं।
  3. प्राकृतिक वनस्पति प्राकृतिक वनस्पति का आशय है वनस्पति का वह भाग जो कि मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होता है और लम्बे समय तक उस पर मानवीय प्रभाव नहीं पड़ता है।
  4. प्राणी विश्व के किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले जीव-जन्तु
  5. वनस्पति विश्व के किसी क्षेत्र विशेष में उगने वाले पेड़-पौधे वनस्पति कहलाते है।
  6. जैवविविधता विभिन्न प्रकार के पादपों एवं प्राणी प्रजातियों का किसी वातावरण विशेष में एक साथ पाया जाने वाला अस्तित्व जैव-विविधता कहलाता है।
  7. उभचयर ऐसे प्राणी जो जल एवं स्थल दोनों पर समान रूप से रह सकते हैं उन्हें उभयचर कहते हैं।
  8. देशज वनस्पति मूल रूप से भारतीय वनस्पति देशज वनस्पति कहलाती है।
  9. मैंग्रोव वन वे पेड़-पौधे जिसकी जड़ें पानी में डूबी रहती हैं।
  10. बायोस्फीयर रिजर्व जीव आरक्षित क्षेत्र को जीवमण्डल निचय (बायोस्फीयर रिजर्व) कहते हैं।

 

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 5 बहुविकल्पीय प्रश्न

 

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. रबड़ का सम्बन्ध किस प्रकार की वनस्पति से है?

(क) टुंड्रा

(ख) हिमालय

(ग) मैंग्रोव

(घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन✓

  1. सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(क) 200 सेमी

(ख) 200 सेमी से अधिक✓

(ग) 100-200 सेमी

(घ) 100 सेमी से कम वर्षा

  1. सिमलीपाल जीवमण्डल निचय कौनसे राज्य में स्थित है?

(क) पंजाब

(ख) दिल्ली

(ग) ओडिशा✓

(घ) पश्चिम बंगाल

  1. भारत के कौनसे जीवमण्डल निचय विश्व के जीवमण्डल निचयों में शामिल हैं?

(क) मानस

(ख) मन्नार की खाड़ी

(ग) नीलगिरि

(घ) ये सभी ✓

  1. अक्षत वनस्पति निम्नलिखित में से कौनसी विशेषता रखती है?

(क) वनस्पति जिस पर लम्बे समय तक मानवीय प्रभाव नहीं होता।✓

(ख) वनस्पति जिस पर हर समय मानवीय प्रभाव होता है।

(ग) वनस्पति जिसका मानव के लिए बहुत महत्त्व है।

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

  1. निम्नलिखित में से विश्व में जैवविविधता वाले कितने देश हैं?

(क) 12✓

(ख) 10

(ग) 7

(घ) 6

  1. पादप भिन्नता में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?

(क) पाँचवाँ

(ख) चौथा

(ग) छठा

(घ) दसवाँ✓

  1. हमारा देश भारत विश्व के 12 देशों में से एक है

(क) सघन आबादी वाले

(ख) आर्थिक रूप से विकसित

(ग) विशाल जैविक भिन्नता वाले✓

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. वन लगातार कम क्यों हो रहे हैं?

(क) कृषि के विस्तार के कारण

(ख) उद्योगों की स्थापना के कारण

(ग) शहरीकरण के कारण

(घ) उपर्युक्त सबके कारण✓

  1. बलुई मिट्टी में निम्नलिखित में से कौनसी वनस्पति सामान्यतः उगती है?

(क) पर्णपाती

(ख) कँटीली✓

(ग) मैंग्रोव

(घ) सदाबहार

  1. निम्नलिखित में से देशज वनस्पति का कौनसा उदाहरण है?

(क) साल✓

(ख) हिया सिन्ध

(ग) नागफनी

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भूमि पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों एवं वन्य जीवों के विशाल पारिस्थितिक तन्त्र को क्या कहते हैं?

(क) प्राणी जगत

(ख) प्राणी उद्यान

(ग) जीवमण्डल

(घ) जीवोम✓

  1. उभयचर किसे कहते हैं?

(क) ऐसे जीव जो जल तथा स्थल दोनों पर रह सकते हैं।✓

(ख) ऐसे जीव जो केवल जल में ही रह सकते हैं।

(ग) ऐसे जीव जो केवल स्थल पर रह सकते हैं।

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

  1. मैंग्रोव वन भारत के निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?

(क) नदी डेल्टाओं में✓

(ख) हिमालयी क्षेत्र में

(ग) मध्य भारत में

(घ) इनमें से किसी क्षेत्र में नहीं

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 4 जलवायु (Jalwaayu) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top