UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 4 जलवायु (Jalwaayu) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter- 4 जलवायु (Jalwaayu) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-2  के अंतर्गत चैप्टर-4 जलवायु (Jalwaayu) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name जलवायु (Jalwaayu)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

जलवायु (Jalwaayu)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. जलवायुएक विशाल क्षेत्र में लम्बी समयावधि (30 वर्ष से अधिक) में मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं के कुल योग को जलवायु कहते हैं।
  2. मौसम मौसम एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमण्डल की अवस्था को स्पष्ट करता है।
  3. मानसून प्रस्फोट आर्द्रता युक्त पवनों के जोरदार गर्जन व बिजली की भीषण चमक के साथ अचानक आगमन को मानसून प्रस्फोट कहते हैं।
  4. एलनीनो यह एक गर्म समुद्री जलधारा है जो पेरू की ठण्डी धारा के स्थान पर प्रत्येक 2 से 5 वर्ष के अन्तराल में पेरू तट से होकर बहती है। दाब की अवस्था में परिवर्तन का सम्बन्ध एलनीनो से होता है।
  5. लू ‘लू’ वह तेज, झोंकेदार, धूलभरी, गर्म व शुष्क पवन होती है जो कि दिन के समय भारत के उत्तर व उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में चलती है। इस हवा के सीधे सम्पर्क में आना मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त घातक सिद्ध होता है।
  6. वृष्टि छाया प्रदेश वह क्षेत्र जो किसी पर्वत की पवनाभिमुखी ढलान पर पड़ता है।
  7. कोरिआलिस बल पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूर्णन के कारण उत्पन्न आभासी बल को कोरिआलिस बल कहते हैं। इस बल के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में दाहिनी ओर और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं ओर मुड़ जाती हैं। इसे फेरेल का नियम भी कहते हैं।
  8. अन्तःउष्ण कटिबन्धीय अभिसरण क्षेत्र– ये विषुवतीय अक्षांश में विस्तृत गर्म एवं निम्न दाब क्षेत्र होता है। यहीं पर उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी पवनें आपस में टकराती हैं। यह अभिसरण क्षेत्र विषुवत् वृत्त के लगभग समानान्तर होता है। लेकिन सूर्य की आभासी गति के साथ-साथ यह उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकता रहता है।
  9. क्वार की उमस उच्च तापमान एवं आर्द्रता के कारण उत्पन्न मौसम की स्थिति जो जीव-जन्तुओं को व्याकुल कर देती है।
  10. काल वैशाखी वैशाख के महीने में पश्चिम बंगाल में गरज के साथ होने वाली मूसलाधार वर्षा या हिम वृष्टि को काल वैशाखी कहते हैं।
  11. उत्क्रमन पवन विशेष की दिशा का उलट जाना।

 

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 4  बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

 

  1. तिरुवनंतपुरम् में सर्दी के मौसम का औसत तापमान 22°C क्यों रहता है?

(क) विषुवत् वृत्त के निकट होने के कारण

(ख) समुद्र तट पर स्थित होने के कारण

(ग) समुद्र के समकारी प्रभाव के कारण✓

(घ) ज्यादा वर्षा होने के कारण

  1. विशाल क्षेत्र में लम्बी समयावधि में मौसम की अवस्थाओं और विविधताओं के औसत को किस नाम से जाना जाता है?

(क) मौसम

(ख) जलवायु✓

(ग) ग्रीष्म सम्पात

(घ) शीत सम्पात

  1. हम दिसम्बर के महीने में ऊनी वस्त्र क्यों पहनते हैं?

(क) सदीं कम करने के लिए

(ख) वर्षा में भीगने से बचने के लिए

(ग) धूप से सुरक्षा के लिए

(घ) सदीं से अपने आपको बचाने के लिए✓

  1. प्राकृतिक पर्यावरण के तत्त्वों में सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व कौनसा है?

(क) स्थलाकृतियाँ

(ख) अपवाह

(ग) जलवायु✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. पश्चिम बंगाल में तूफानों को कहा जाता है।

(क) कोरिआलिस बल

(ख) काल वैशाखी✓

(ग) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ

(घ) जेट धाराएँ

  1. रबी फसलों के लिए अत्यधिक लाभदायक वर्षा को कहा जाता है।

(क) महावट✓

(ख) आम्र वर्षा

(ग) मानसून प्रस्फोट

(घ) अक्टूबर की गर्मी

  1. सर्दी के दिनों में भूमध्य सागरीय क्षेत्र से आने वाले कम दाब के क्षेत्र को किस नाम से पुकारते हैं?

(क) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ✓

(ख) तूफान

(ग) टाइफून

(घ) प.पू. मानसून

  1. निम्नलिखित को एक तकनीकी शब्द दीजिए

12,000 मीटर से अधिक ऊँचाई पर क्षोभमण्डल में 110 से 184 किमी प्रति घण्टा की चाल से चलने वाली पवनें।

(क) वायुराशि

(ख) जेट धाराएँ✓

(ग) तूफान

(घ) हरीकेन

  1. कोरिआलिस बल का दूसरा नाम बताइए

(क) अपसारी बल

(ख) फेरल का नियम✓

(ग) विवर्तनिक प्लेट सिद्धान्त

(घ) महाद्वीप खिसकन सिद्धान्त

  1. नीचे दिए गए स्थानों में किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है?

(क) सिलचर

(ख) चेरापूँजी

(ग) मॉसिनराम✓

(घ) गुवाहाटी

  1. ग्रीष्म ऋतु में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?

(क) काल वैशाखी

(ख) व्यापारिक पवनें

(ग) लू✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से कब होता है?

(क) मई के प्रारम्भ में

(ख) जून के प्रारम्भ में

(ग) जुलाई के प्रारम्भ में✓

(घ) अगस्त के प्रारम्भ में

  1. निम्नलिखित में से कौनसी भारत में शीत ऋतु की विशेषता है?

(क) गर्म दिन एवं गर्म रातें

(ख) गर्म दिन एवं ठण्डी रातें

(ग) ठण्डा दिन एवं ठण्डी रातें✓

(घ) ठण्डा दिन एवं गर्म रातें

  1. भारत में जलवायु तथा मौसम को नियंत्रित करने वाले कारक हैं

(क) वायु दाब एवं पवन तंत्र

(ख) कोरिऑलिस बल तथा ऊपरी वायु परिसंचरण

(ग) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ

(घ) ये सभी✓

  1. रबी की फसलों के लिए अत्यधिक लाभदायक वर्षा को………. कहा जाता है।

(क) महावट✓

(ख) आम्र-वर्षा

(ग) मानसून प्रस्फोट

(घ) अक्टूबर की गर्मी

  1. पश्चिम बंगाल में तूफानों को…….. कहा जाता है।

(क) कोरिऑलिस बल

(ख) काल वैशाखी✓

(ग) पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ

(घ) जेट धाराएँ

  1. किस ऋतु में आसमान प्रायः साफ रहता है, चलती हैं। तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने पर घटता जाता है? तापमान तथा आर्द्रता कम रहते हैं और मन्द हवा

(क) बढ़ता मानसून (वर्षा ऋतु)

(ख) ग्रीष्म ऋतु (गर्मी)

(ग) शीत ऋतु (सर्दी)✓

(घ) इनमें से कोई नही

  1. सम जलवायु कहाँ पाई जाती है?

(क) सागर तट के पास✓

(ख) सागर तट से दूर

(ग) महाद्वीपों/देशों के आंतरिक हिस्सों में

(घ) इनमें से कोई नहीं .

  1. किन क्षेत्रों में भूमध्यसागर से उत्पन्न होने वाले अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफानों को पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है?

(क) भारत

(ख) पाकिस्तान

(ग) अफगानिस्तान एवं नेपाल

(घ) ये सभी✓

  1. उत्तर भारत में शीत ऋतु का प्रारम्भ कब होता है?

(क) मार्च

(ख) नवंबर के मध्य से✓

(ग) अक्टूबर

(घ) जून के प्रारम्भ से

  1. आई.टी.सी. जेड. का पूरा नाम क्या है?

(क) भारतीय उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र

(ख) अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र✓

(ग) अंतःउष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र

(घ) अंतःसमशीतोष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र

 

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 3 अपवाह (Apavaah) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top