UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 6 जनसंख्या (Jansankhya) MCQ Aur Important word

UP Board Solution of Class 9 Social Science [सामाजिक विज्ञान] Geography[भूगोल ] Chapter-6 जनसंख्या (Jansankhya) MCQ Aur Important word

प्रिय पाठक! इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान  इकाई-2: भूगोल समकालीन भारत-1 खण्ड-3 के अंतर्गत चैप्टर-6 जनसंख्या (Jansankhya) पाठ के बहु विकल्पीय प्रश्न एवं महत्वपूर्ण शब्द प्रदान कर रहे हैं। जो की UP Board आधारित प्रश्न हैं। आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे।

Subject Social Science [Class- 9th]
Chapter Name जनसंख्या (Jansankhya)
Part 3  Geography [भूगोल]
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name समकालीन भारत-1

जनसंख्या (Jansankhya)

Important word (महत्वपूर्ण शब्दार्थ)

  1. जनसंख्या किसी प्रदेश या देश में रहने वाले लोगों की कुल संख्या को जनसंख्या कहते हैं।
  2. मृत्यु दर प्रति 1000 जनसंख्या पर एक वर्ष में मरने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।
  3. प्रवसन लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसना प्रवसन कहलाता है।
  4. जनसंख्या की वृद्धि दर जनसंख्या की वृद्धि दर, जनसंख्या बढ़ने की गति बताती है। इसे वार्षिक या दशकीय गति से ज्ञात किया जाता है।
  5. जनघनत्व किसी देश अथवा उसके किसी क्षेत्र के प्रतिवर्ग किलोमीटर क्षेत्र में औसत रूप से पायी जाने वाली जनसंख्या के योग को जनघनत्व कहते हैं। जनघनत्व सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्रफल का कुल जनसंख्या में ‘भाग देने से ज्ञात किया जाता है।
  6. जन्म दर किसी क्षेत्र अथवा देश में प्रतिवर्ष प्रति हजार लोगों के पीछे जीवित जन्में बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं। जन्म दर वर्ष के मध्य में ज्ञात की जाती है, इसे प्रति हजार में व्यक्त किया जाता है।
  1. प्राकृतिक वृद्धि दर किसी क्षेत्र या देश के मध्य वर्ष की जनसंख्या में जन्म दर और मृत्यु दर के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। वृद्धि दर को हमेशा प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
  2. जनसंख्या पिरामिड किसी क्षेत्र अथवा देश की जनसंख्या की आयु संरचना एवं उसके आर्थिक स्वरूप का विभाजन एवं पारस्परिक सम्बन्ध, जनसंख्या पिरामिड कहलाता है।
  3. लोगों की गुणवत्ता लोगों की गुणवत्ता से तात्पर्य उनके समोन्नत सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन, उनकी सांस्कृतिक मान्यताएँ, उनकी कुशल अर्थव्यवस्था एवं उत्त्पादन क्षमता तथा विज्ञान और तकनीकी विकास के स्तर से है।
  1. विशाल जनसांख्यिकीय विभाजक सन् 1921 को विशाल जनसांख्यिकीय विभाजक कहा जाता है क्योंकि इससे पहले जनसंख्या में काफी उतार-चढ़ाव आते रहते थे जबकि इसके बाद जनसंख्या निरन्तर बढ़ रही है।
  2. अनुकूलतम जनसंख्याआदर्श जनसंख्या, जनसंख्या का वह आकार है जिस पर संसाधनों के सहयोग से अधिकतम मात्रा में वस्तुएँ तथा सुविधाएँ उत्पन्न होती हैं।
  3. नगर समूहनगर के केन्द्र के आस-पास विकसित नगरीय आवासों के समूह नगर समूह कहलाते हैं।
  4. साक्षर 7 वर्ष की आयु से अधिक वाले समझ के साथ लिख-पढ़ सकने वाले लोगों को साक्षर कहते हैं।
  5. अपकर्षणएक स्थान से दूसरे स्थान को जाने की प्रक्रिया अपकर्षण कहलाती है।
  6. कर्पण एक स्थान की दूसरे स्थान से जनसंख्या को खींचने की प्रवृत्ति कर्पण होती है।
  7. आधार जनसंख्या दिए गए निश्चित समय में किसी क्षेत्र की कुल जनसंख्या को आधार जनसंख्या कहते हैं।

Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 6 बहुविकल्पीय प्रश्न

 

नोट-निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या विश्व की जनसंख्या की कितने प्रतिशत थी?

(क) 3.5%

(ख) 17.5%✓

(ग) 25%

(घ) 21.19%

  1. बाढ़ या सुनामी किस समय आपदा बनते हैं?

(क) मानव को लाभ होने पर

(ख) बड़ी मात्रा तथा संख्या में धन-जन की हानि होने पर✓

(ग) आग लगने पर

(घ) सैलाब आने पर

  1. आन्तरिक प्रवास का क्या अर्थ है?

(क) दो देशों के बीच

(ख) अन्तर्देशीय✓

(ग) अन्तर्राज्यीय

(घ) संघीय क्षेत्रों की बीच

  1. जन्म दर किसे कहते हैं?

(क) प्रति 1000 व्यक्तियों में जन्म लेने वाले जीवित शिशुओं की संख्या✓

(ख) प्रति 1000 व्यक्तियों पर एक वर्ष में मरने वाले लोगों की संख्या

(ग) यह वह दर है जिससे किसी क्षेत्र की जनसंख्या किसी अवधि के दौरान बढ़ती है

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

  1. उत्तर प्रदेश में भारत की 16.51% जनसंख्या निवास क्यों करती है?

(क) समान लोगों के रहने के कारण

(ख) सुख-सुविधाओं के कारण✓

(ग) सरकार की नीति के कारण

(घ) इन सब कारकों के कारण

  1. एक निश्चित समयान्तराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना को क्या कहते हैं?

(क) जनघनत्व

(ख) जीवन दर

(ग) जनसंख्या

(घ) जनगणना✓

  1. भारत सरकार द्वारा विस्तृत परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत कब की गई?

(क) 1952 में✓

(ख) 1957 में

(ग) 1958 में

(घ) 1959 में

  1. प्रति इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को क्या कहते हैं?

(क) जनसंख्या

(ख) जनगणना

(ग) जनसंख्या घनत्व✓

(घ) जनाधार

  1. राजस्थान का क्षेत्रफल अधिक होने के बावजूद वहाँ जनसंख्या क्यों कम पायी जाती है?

(क) सुख-सुविधाओं का अभाव✓

(ख) जलापूर्ति कम

(ग) मरुभूमि

(घ) कम बढ़ी जनसंख्या

  1. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तनहै?

(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में

(ख) आगमन वाले क्षेत्र में

(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में✓

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है?

(क) उच्च जन्म-दर✓

(ख) उच्च मृत्यु-दर

(ग) उच्च जीवन दर

(घ) अधिक विवाहित जोड़े

  1. निम्नलिखित में से कौनसा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है?

(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या

(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि✓

(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर

(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

  1. आंतरिक प्रवास का क्या अर्थ है?

(क) दो देशों के बीच आवागमन

(ख) अंतर्देशीय आवागमन✓

(ग) अंतर्राज्यीय आवागमन

(घ) संघींय क्षेत्रों के बीच आवागमन

  1. भारत सरकार द्वारा विस्तृत परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत कब की गई?

(क) 1952 में✓

(ख) 1956 में

(ग) 1955 में

(घ) 1954 में

  1. किशोरों को किस आयुवर्ग में रखा जाता है?

(क) 5 वर्ष से नीचे

(ख) 10.से 19 वर्ष✓

(ग) 15-29 वर्ष

(घ) 20-50 वर्ष

  1. मार्च, 2011 में भारत की कुल जनसंख्या क्या थी?

(क) 12,000 लाख

(ख) 12,086 लाख

(ग) 12,108 लाख✓

(घ) 11,878 लाख

  1. भारत के किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है?

(क) उत्तर प्रदेश✓

(ख) महाराष्ट्र

(ग) बिहार

(घ) पश्चिम बंगाल

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से कौनसा राज्य सबसे बड़ा है?

(क) गुजरात

(ख) राजस्थान✓

(ग) ओडिशा

(घ) महाराष्ट्र

UP Board Solution of Class 9 Social Science भूगोल (Geography) Chapter- 5 प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी-वनस्पति (Prakritik Vanspati Tatha Vany Praani) MCQ Aur Important word

error: Copyright Content !!
Scroll to Top